लाइफस्टाइल

एक बार खा लिया तो भूल जाएंगे कटहल का स्वाद! मार्केट में तेजी से बढ़ रही है ब्रेडफ्रूट की डिमांड, जानें फायदे

TRENDING CROP: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी खाना ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में कटहल जैसी ही दिखने वाली एक और सब्जी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस सब्जी का नाम ‘ब्रेडफ्रूट’ (Artocarpus altilis) है, जिसे कटहल की छोटी बहन भी कहा जाता है. देखने में बिल्कुल कटहल जैसी लगने वाली यह सब्जी आकार में थोड़ी छोटी और गोल होती है. भारत समेत दुनिया के करीब 90 देशों में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.

कटहल और ब्रेडफ्रूट में क्या है अंतर?

ब्रेडफ्रूट और कटहल दोनों एक ही वनस्पति परिवार ‘मोरासी’ (Moraceae) से ताल्लुक रखते हैं. दोनों का बाहरी हिस्सा हरा, मोटा और कांटेदार होता है. हालांकि, कटहल वजन में काफी भारी और बड़ा होता है, जबकि ब्रेडफ्रूट का वजन केवल 250 ग्राम से लेकर 6 किलोग्राम तक ही होता है. कच्चा होने पर इसे आलू या कटहल की तरह पकाकर खाया जाता है, जबकि पकने के बाद इसका स्वाद हल्का मीठा हो जाता है.

भारत के इन राज्यों में होती है पैदावार

ब्रेडफ्रूट मूल रूप से न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के द्वीपों की फसल है. भारत में इसकी सबसे ज्यादा खेती केरल में की जाती है, जहां लोग इसे ‘कदचक्का’ या ‘शीमाचक्का’ कहते हैं. केरल के लोग इसके स्वादिष्ट फ्रिटर्स, सब्जी और चिप्स बड़े चाव से खाते हैं. केरल के बाद कर्नाटक में इसका सबसे अधिक उत्पादन होता है, जहां इसे ‘नीर फणस’ के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी इसकी खेती तेजी से फैल रही है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक दे रही खरबूजे की खीर, स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना

पर्यावरण और सेहत के लिए है वरदान

वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रेडफ्रूट का पेड़ पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद है. यह कम रखरखाव में भी साल भर में 200 से 300 किलोग्राम तक फल दे सकता है. यह पेड़ सालाना लगभग 1 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखने की क्षमता रखता है, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है. सेहत के लिहाज से भी यह गुणों की खान है. यह पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसके कारण यह डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड साबित हो रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

10 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

14 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

41 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

55 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago