मनोरंजन

इस बॉलीवुड एक्टर ने अपनी पत्नी को दिया देश का सबसे महंगा तलाक, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप!

चकाचौंध भरी दुनिया में अब तक कई सेलिब्रिटीज तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म कर चुके हैं. लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज की शादी टूटने से फैंस को भी बड़ा झटका लगा. बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक अभिनेता ऋतिक रोशन के तलाक के बाद काफी हलचल मची थी. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते की बात करें तो कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2000 में शादी करने का फैसला किया.

ऋतिक रोशन को चुकानी पड़ी भारी कीमत

ऋतिक से शादी के बाद सुजैन ने दो बेटों को जन्म दिया. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. आख़िरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. हमेशा लोगो को कपल गोल्स देने वाले सुजैन और ऋतिक ने अपने फैंस को उस वक्त बड़ा झटका दिया , जब उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया. बता दें कि  सुज़ैन और ऋतिक का 2014 में तलाक हो गया. दोनों का तलाक देश के सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है. सुजैन से अलग होने की ऋतिक रोशन को भारी कीमत चुकानी पड़ी. जब दोनों का तलाक हुआ तब सुजैन दो बच्चों की मां थीं.

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस Vaishnavi Dhanraj के साथ हुई मारपीट, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार

ऋतिक ने तलाक के लिए दिया सुजैन को 380 करोड़ रुपए

ऋतिक ने तलाक के लिए सुजैन को 380 करोड़ रुपए गुजारा भत्ता दिया था. तलाक के बाद भी सुजैन-ऋतिक को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन दो बच्चों के लिए साथ रहेंगे. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तलाक के बाद दोनों अलग भी हो गए हैं. इतना ही नहीं दोनों की जिंदगी में एक नए प्यार ने भी दस्तक दे दी है. फिलहाल रितिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. रोशन परिवार में सबा का आना-जाना भी काफी हद तक बढ़ गया है. दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं. वहीं ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन एक्टर और मॉडल आर्सेनल गोनी को डेट कर रही हैं. दोनों की निजी जिंदगी के चर्चे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहते हैं. 

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago