कला-साहित्य

Bharat Express के भारत लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी, CMD उपेन्द्र राय ने भेंट किए अपनी पुस्तकों के संस्करण

World Book Fair 2025: राजधानी दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित भारत एक्सप्रेस के ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ में आज बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी समेत कई गणमान्य हस्तियां पहुंचीं. पंकज त्रिपाठी ने ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ में आए पुस्तक प्रेमियों के साथ अपने विचार साझा किए.

इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने लेखों के संस्करण ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ भेंट किए.

फोटो: BLF की डायरेक्टर दीपाली वशिष्ठ, अभिनेता पंकज त्रिपाठी और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

भारत लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) की डायरेक्टर दीपाली वशि​ष्ठ ने पंकज त्रिपाठी को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. जिसके बाद मोटिवेशनल स्पीकर-स्क्रीन राइटर अक्षत गुप्ता और पंकज त्रिपाठी का साक्षात्कार हुआ. अक्षत गुप्ता से बातचीत में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर से जुड़ी बातें बताईं.

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारत एक्सप्रेस एवं भारत लिटरेचर फेस्टिवल के साहि​त्यिक कार्यक्रम में संबोधन दिया.

सबसे पहले अक्षत गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि आपका दिल्ली पहुंचने का सफर कैसा रहा? तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा- “सफर थोड़ा थकाने वाला रहा, क्योंकि रात में सोया नहीं हूं. काम कर रहा था. और, फ्लाइट में मुझे नींद नहीं आती है, चूंकि मुझे डर लगता है. एक बार सो गया था तो 6 महीने के लिए बीमार हो गया था. आज यहां पहुंचने से पहले मैं 1 घंटे सोया. उसके बाद आपके पास पहुंचा हूं. खाने में खिचड़ी खाई थी.” यह सुनकर अक्षत गुप्ता ने केले मंगवाए. हालांकि, पंकज त्रिपाठी ने उनसे चॉकलेट खाने को ली.

अक्षत गुप्ता ने सवाल किया कि किताबों से कैसा नाता रहा है आपका बचपन से अब तक? पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा- “किताबों से मेरा बहुत गहरा नाता रहा है. किताबों ने मेरे व्यक्तित्व, यानी जो मैं अब हूं, यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. पटना में किताबें बहुत बिकती हैं, क्योंकि वहां स्टूडेंट्स में पढ़ने का कल्चर है.”

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,


“मेरी बकेट लिस्ट में दो चीजें हैं – आठ घंटे की नींद लेना और भारत के हर कोने की खोज करना.”

उन्होंने कहा, ‘मैंने काफी संघर्ष किया है. हालांकि, मैं ये भी कहूंगा कि मैं अपनी शर्तों पर जीता हूं.’ अपनी ख्वाहिश के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत घूमा हूं. अब मुझे हिंदुस्तान का बचा हुआ हिस्सा देखना है.’

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पंकज त्रिपाठी के रूप में अपनी वास्तविक जीवन की भूमिका जीने के अलावा, वह एक नारियल का पेड़ बनना पसंद करेंगे क्योंकि यह पेड़ लोगों को कितनी उदारता से प्रदान करता है.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने पंकज त्रिपाठी को अपने लेखों के संस्करण ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ भेंट किए.

पंकज त्रिपाठी को हस्तक्षेप और नजरिया पुस्तकें भेंट करते भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

भारत लिटरेचर फेस्टिवल में आए अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पूरा वक्तव्य यहां भारत एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं..

अभिनय जगत में पंकज त्रिपाठी


पंकज त्रिपाठी भारतीय फिल्म इंडस्‍ट्री के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जो अपनी शानदार अभिनय क्षमता और विविध किरदारों के लिए जाने जाते हैं. उनके अभिनय की विशेषता उनकी नज़ाकत, सहजता, और दमदार संवाद अदायगी है. वे अपनी भूमिकाओं में वास्तविकता और गहराई ला पाते हैं, जिससे दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ते हैं. उनकी सादगी और मेहनत की वजह से पंकज त्रिपाठी को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम स्थान प्राप्त है. वे लगातार अपनी अभिनय यात्रा में नए-नए आयाम जोड़ रहे हैं.

वर्ष 2012 में पंकज त्रिपाठी को फिल्म “गंगाजल” में एक छोटी सी भूमिका मिली थी, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म “फुकरे” (2013) में उनके किरदार “डॉली” से मिली. इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में कीं, जिनमें “काहानी”, “निल बटे सन्नाटा”, “मिर्जापुर” (टीवी शो), “लूडो”, “दबंग 3”, और “लक्ष्मी” जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया.

मोटिवेशनल स्पीकर एवं स्क्रीन राइटर अक्षत गुप्ता और अभिनेता पंकज त्रिपाठी.
पंकज त्रिपाठी जब भारत लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) के मंच पर थे, तब लोगों में ऐसा उत्साह था
‘द हिडन हिंदू सीरीज़’ चलाने वाले लेखक अक्षत गुप्ता CMD उपेन्द्र राय के साथ.
फोटो: भारत लिटरेचर फेस्टिवल में भारत एक्सप्रेस CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय.
फोटो: किताबों के प्रेमी बड़ी संख्या में दिल्ली में लगे विश्व पुस्तक मेले में पहुंच रहे हैं.

भारत लिटरेचर फेस्टिवल में एक महिला ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,


“भारत मंडपम में लगे विश्व पुस्तक मेले का आज तीसरा दिन है. 1 से 9 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में बड़े-बड़े लेखक, साहित्यकार, प्रकाशक और फिल्ममेकर शरीक हो रहे हैं. किताबों के प्रेमी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है.”

विश्व पुस्तक मेला (1 से 9 फरवरी)


राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा. इस पुस्तक मेले में देश-दुनिया के कई नामी प्रकाशकों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई हैं. आयोजकों की ओर से बताया गया है कि इस वर्ष के पुस्तक मेले का थीम ‘Republic@75’ है, जो भारत के राष्ट्र-निर्माण, शासन, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग को दर्शाता है. मेले में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान में निहित सिद्धांतों को प्रदर्शित किया गया है. यहां आने वाले विजिटर्स को देश के गणतंत्र के ढांचे और मौलिक अधिकारों के महत्व के बारे में खासा जानकारी प्राप्त होगी.

हर साल आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग बड़े उत्साह के साथ आते हैं और अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीदते हैं. विगत शनिवार, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुस्तक मेले के उद्घाटन के अवसर पर किताबों की अहमियत पर बात की और लोगों को किताबें पढ़ने की आदत बनाए रखने पर जोर दिया.


विश्व पुस्तक मेले, भारत लिटरेचर फेस्टिवल और CMD उपेन्द्र राय से संबंधित खबरें…


Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago