महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले में घूम रहे बच्चों को टॉफियों के साथ दिया विद्या का उपहार

महाकुंभ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्वभावगत विशेष प्रेम और लगाव मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिला. मुख्यमंत्री प्रयागराज दौरे के दौरान संगम के वीआईपी घाट से संगम पर पूजन के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने घाट के पास घूम रहे बच्चों को पास बुलाकर बाल सुलभ अदांज में उनका हाल पूछा. उन्होंने पूछा – ठंड नहीं लग रही है… स्कूल नहीं गये….. बच्चे भी पुलिस प्रशासन का भय भूल कर मुख्यमंत्री जी के साथ उत्सुक और उल्लासित नजर आये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कह कर टॉफियां मंगाई और बच्चों को अपने हाथ से टॉफियां बांटी. मुख्यमंत्री स्वभावगततौर पर बच्चों के प्रति विशेष लगाव रखते हैं जिसकी छवि उनके दौरों, गोरखपुर में कन्या पूजन, उत्सव और त्योहारों पर देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: महाकुम्भ में बने अस्पतालों में शुरू हुआ इलाज, 848 मरीजों का OPD में किया गया उपचार

बच्चों के लिए स्वेटर और रैन बसेरों की हो व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति लगाव तब और स्पष्ट हो गया जब उन्होंने समीक्षा बैठक में मेला अधिकारी से महाकुंभ में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों, नाविकों, मजदूरों के बच्चों का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए. उन्होंने मेले में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए मेले के दौरन विद्या कुम्भ के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने, उनके लिए मिड डे मील और ड्रेस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने मेला अधिकारी से संगम क्षेत्र और गंगा जी के किनारे घूम रहे गरीब बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर और रैन बसेरों की व्यवस्था करने को भी कहा. मुख्यमंत्री ने साफतौर पर कहा कि मेला अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस बात का ध्यान रखें कि छोटे मासूम बच्चे मेले के दौरान किसी तरह की गलत, असमाजिक गतिविधियों में लिप्त न होने पाए. यदि कोई गिरोह या गैंग ऐसा सुनियोजित अपराध करा रहा है तो तत्काल उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

विशाल तलवार

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago