शिविर में मौजूद अधिकारी.
महाकुंभ में आज सेक्टर 18 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित RR-77 बैच के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के समूह ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंतश्रीविभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आध्यात्मिक भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
स्वामी अवधेशानन्द जी ने भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से “महाकुंभ पर्व प्रबंधन” के विषय पर संवाद किया साथ ही उनकी जिज्ञासा का समाधान कर प्रबंधन के सूत्र प्रदान किये. गौरतलब है कि राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के एडीजी ट्रेनिंग बी.डी. पॉलसन के नेतृत्व 250 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल महाकुंभ में प्रबंधन, व्यवस्था आदि के अध्धयन हेतु प्रयागराज आया हुआ है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से चल रहा महाकुंभ का 26 फरवरी को समापन होगा. महाकुंभ में अब तक देश-विदेश से आए 30 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है. प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, 26 फरवरी को समापन होने से पहले यह आंकड़ा 45 करोड़ टच कर जाएगा. महाकुंभ में 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्नान करेगें. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी स्नान कर चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…