Maha Kumbh: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने जाने प्रबंधन के सूत्र, स्वामी अवधेशानन्द जी से किया संवाद
सेक्टर 18 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित RR-77 बैच के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के समूह ने जूनापीठाधीश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि से आध्यात्मिक भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया.







