ओलंपिक

Paris Olympic 2024: भारत और अर्जेंटीना का मैच 1-1 से ड्रॉ, हरमनप्रीत ने मैच के अंतिम क्षणों में किया गोल

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के अपने दूसरे मैच में रिओ 2016 ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के साथ मैच को 1-1 से बराबरी पर समाप्त किया. मेन्स हॉकी पूल बी के इस इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने मैच में 58 मिनट तक पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए बराबरी करने वाला गोल किया.

भारत ने मिले मौकों को गवाया

इस मैच में गेंद भारत के कब्जे में अधिक रही और टीम को 10 पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन टीम उसे सिर्फ एक बार ही गोल में तब्दील कर पाई. हालांकि, अर्जेंटीना की टीम भी चार पेनल्टी कॉर्नर पर कोई गोल नहीं कर पाई.

अर्जेंटीना ने हासिल की पहली बढ़त

इस मैच में पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ. इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल हासिल किया. 30वें मिनट में लुकास मार्टिनेज द्वारा किया गया यह गोल भारत के लिए अप्रत्याशित था, क्योंकि गेंद भारत के गोलकीपर श्रीजेश के काफी करीब से निकलते हुए गोल पोस्ट में गई. हालांकि श्रीजेश ने अच्छी कोशिश की, लेकिन वह गोल बचाने से चूक गए.

मैच के आखिरी क्षणों में हासिल की बराबरी

जब भारत के ऊपर इस मैच में हार का खतरा मंडरा रहा था, तब कप्तान हरमनप्रीत ने चौथे क्वार्टर में सिर्फ 2 मिनट शेष रहते हुए, पेनाल्टी कॉर्नर पर बहुप्रतीक्षित गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. इस गोल पर अर्जेंटीना ने वीडियो रेफरल का इस्तेमाल किया, लेकिन रेफरी ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया.

इस तरह से भारत ने 58 मिनट पीछे रहने के बाद मैच ड्रा कराने में सफलता हासिल की. यह भारत और अर्जेंटीना के बीच दूसरा ड्रा मुकाबला था. पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम फिलहाल कोई मैच नहीं हारी है. भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को पेरिस ओलंपिक के अपने पहले मैच में 3-2 से हराया था. भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच 30 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

25 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

38 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

50 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

57 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago