ओलंपिक

Olympics 2024: पंजाब CM भगवंत मान ने हरमनप्रीत सिंह से कॉल पर की बात, कहा- गोल्ड लेकर आना है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से फोन पर बात की. हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल बी में भारत के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद मात दी और अब टीम क्वार्टर फाइनल में खेलती नजर आएगी.

भगवंत मान ने कहा, “आपको ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए बहुत-बहुत बधाई. मैं भी आपका हौसला बढ़ाने के लिए वहां आना चाहता था लेकिन मुझे इसकी इजाजत नहीं मिली. मैं भले ही वहां नहीं आ सकता, लेकिन यहां पर हम लाइव मैच के दौरान एक सेकंड भी मिस नहीं करते हैं. क्वार्टर फाइनल मैच के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं. आपको गोल्ड मेडल लेकर आना है और हम एयरपोर्ट पर आपको लेने के लिए आएंगे.”

उन्होंने कहा कि हम भले ही मैच देखने के लिए नहीं आ सकते हैं, लेकिन हम आपके साथ ही हैं. टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी मेरी बहुत शुभकामनाएं.

भारतीय टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर रही. उन्होंने इस ग्रुप में सिर्फ बेल्जियम टीम के खिलाफ एक मैच हारा. भारत ने इस पूल में अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था. इसके बाद अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रा खेला और आयरलैंड को 2-0 से हराया. भारत ने अगले मैच में मजबूत बेल्जियम के खिलाफ हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.

भारत को अब क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन का सामना करना है. यह मैच 4 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होगा. भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. अब टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के मनोबल को देखते हुए एक बार फिर मेडल की आस है.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics: भारत का हॉकी क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से होगा मुकाबला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

“बूथ लूटने वाले अब ईमानदारी की बात कर रहे” पटना में विपक्ष के मार्च पर भाजपा-जदयू का तीखा हमला

Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के…

6 minutes ago

‘एक्टिंग से पहले क्रिकेट का जुनून!’ जब नाना पाटेकर ने बताया था विराट कोहली के प्रति अपना दीवानपन

Nana Patekar On Virat Kohli: नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं…

20 minutes ago

राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म

Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया…

20 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

48 minutes ago