ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Paris Olympics 2024: पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने चौथे क्वार्टर में विजयी गोल किया. इस मुकाबले में भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के कई गोल रोके. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहला क्वार्टर अपने नाम किया था. न्यूजीलैंड टीम को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसको उन्होंने गोल में तब्दील कर दिया.

न्यूजीलैंड टीम के लिए सैम लेन ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया. भारत को भी इस दौरान अच्छे मौके मिले, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनको गोल में तब्दील नहीं कर पाए. भारत को न्यूजीलैंड के डिफेंस ने काफी परेशान किया. भारत पहले क्वार्टर के अंत में न्यूजीलैंड से एक गोल से पिछड़ गया. हालांकि, दूसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और मनदीप सिंह ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. दूसरा क्वार्टर भारत की वापसी के नाम रहा.

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का शानदार अटैक जारी रहा और विवेक सागर ने एक गोल करके अपनी टीम को 2-1 से लीड दिला दी. हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम इस गोल से संतुष्ट नहीं थी, लेकिन अंपायर रेफरल ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया. न्यूजीलैंड ने इसके बाद शानदार अटैक का प्रदर्शन किया, जहां न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला. हालांकि भारत के डिफेंस ने कमाल करते हुए लगातार पेनाल्टी कॉर्नर का बचाव किया.

तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में भारत ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर का एक और मौका दे दिया. हालांकि गोलकीपर श्रीजेश ने एक बार फिर काबिले तारीफ बचाव करते हुए भारत की लीड को कायम रखा. चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत को शुरुआत में ही गोल करने के शानदार मौका मिले. जल्द ही हॉकी इंडिया को पेनाल्टी कॉर्नर भी मिल गया, लेकिन न्यूजीलैंड ने सुखजीत के प्रयास के खिलाफ अच्छा बचाव दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने इस क्वार्टर में साढ़े सात मिनट बाकी रहते हुए पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. इस बार भारतीय गोलकीपर श्रीजेश साइमन चाइल्ड के रिबाउंड को पढ़ने से चूक गए.

चौथा क्वार्टर समाप्त होने से 2 मिनट 12 सेकंड पहले भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसके चलते भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका आया, जिसको हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करके भारत के लिए विजयी गोल कर दिया और भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपना पहला मैच 3-2 से जीत लिया. भारत के ग्रुप से बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमें अपने-अपने मुकाबले जीत चुकी हैं.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक इतिहास में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं. इस टीम की कप्तानी टोक्यो 2020 में भारत के प्रमुख गोल-स्कोरर हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं. टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता कप्तान मनप्रीत सिंह को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

16 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago