ओलंपिक

Paris Olympic 2024: भारत को एक और पदक, हॉकी में स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज, PM मोदी ने दी बधाई

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच को 2-1 से जीत लिया है. यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है. इससे पहले टोक्यो 2020 ओलंपिक्स में भारतीय टीम ने 40 सालों का सूखा खत्म करके ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

हॉकी में लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मिला

आज की यह जीत कई मायनों में अहम है. इंडियन टीम ने ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इससे पहले टोक्यो में हुए ओलंपिक में इंडिया ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था. ऐसा 52 साल बाद हुआ है, जब हमारी टीम ने लगातार दो ओलंपिक गेम्स में हॉकी का ब्रॉन्ज जीता है. इससे पहले हमारी टीम ने 1968 और 1972 के ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीते थे.

पीएम ने दी बधाई, कॉल पर टीम से की बातें

इस जीत पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने एक ट्वीट करके कहा— “यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है. उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने अपार धैर्य और लचीलापन दिखाया. खिलाड़ियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई!”

उन्होंने कहा, “हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन हॉकी टीम से फोन कॉल पर बातें की और खुद विजेता खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जीत की बधाई देते हुए कहा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. यह पांच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है. उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है. इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा. भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया.

मैच जीतकर पीआर श्रीजेश गोल पोस्ट के ऊपर चढ़ गए. उन्होंने अहम मौके पर पेनल्टी रोके.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को कंधे पर उठा लिया.
ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सेलिब्रेट करती भारतीय हॉकी टीम.

यह ओलंपिक में हॉकी का 13वां मेडल

इंडियन हॉकी टीम ने ओलंपिक गेम्स में हुए हॉकी के मुकाबलों में यह 13वां मेडल जीता है. इसके अलावा यह हमारी टीम का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है. इससे पहले इंडियन हॉकी टीम 8 गोल्ड और एक सिल्वर जीत चुकी है. मेजर ध्यानचंद के दौर में भारत ने बड़े-बड़े और अव्वल देशों को धूल चटाई थी.

पेरिस ओलंपिक में अब तक 4 मेडल जीते

भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक्स में अब तक चार कांस्य पदक जीते हैं, जिनमें से तीन निशानेबाजी से आए हैं.

28 जुलाई 2024: मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला कांस्य पदक जीता, जो भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बनीं.

30 जुलाई 2024: मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में, मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने एक और कांस्य पदक जीता. इस पदक के साथ, मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद से एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.

1 अगस्त 2024: स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक जीता. यह ओलंपिक इतिहास में भारत का सातवां निशानेबाजी पदक था.

8 अगस्त 2024: भारत का अगला पदक पुरुष हॉकी टीम ने जीता, जिसने कांस्य पदक के मैच में स्पेन को 2-1 से हराया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

11 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

11 hours ago