पॉजिटिव न्यूज

किस शख्स के सामने अमिताभ बच्चन हो गए थे पानी-पानी…

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़ी तमाम घटनाएं व कहानियां अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और लोग उन घटनाओं से सीख भी हासिल करते हैं. इसी तरह उनके जीवन से जुड़ी एक और घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन करोड़ों युवाओं के दिल में बसते हैं और जब उनसे जुड़ा कोई घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो लोग उससे मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं. इसी तरह इस घटनाक्रम को भी लोग इसी नजर से देख रहे हैं और नम्र व उदार बनने की सीख हासिल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Emergency: जानें कौन थीं ‘रुखसाना सुल्ताना’? जिनको देखते ही सड़क पर लग जाता था कर्फ्यू, इमरजेंसी के दौरान उनके इस काम से पुरुषों की कांप गई थी रूह

तो आइए हम बताते हैं आपको कि क्या वो घटना थी…

वह नहीं पहचान सके थे मुझे

अमिताभ बच्चन ने एक बार बताया था-“अपने करियर के चरम पर, मैं एक बार हवाई जहाज से यात्रा कर रहा था. मेरे बगल वाली सीट पे एक साधारण से सज्जन व्यक्ति बैठे थे. उन्होंने एक साधारण शर्ट और पैंट पहन रखी थी. वह मध्यम वर्ग के लग रहे थे और बेहद शिक्षित दिख रहे थे.” अपनी स्टोरी सुनाते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अन्य यात्री मुझे पहचान रहे थे कि मैं कौन हूँ, लेकिन यह सज्जन मेरी उपस्थिति के प्रति अंजान लग रहे थे. वह अपना पेपर पढ़ रहे थे, खिड़की से बाहर देख रहे थे और जब चाय परोसी गई, तो उन्होंने इसे चुपचाप पी लिया.

मैने उनसे फिल्मों के बारे में पूछा

अमिताभ बच्चन ने इस घटना के बारे में आगे बताया था कि उनके साथ बातचीत करने की कोशिश में मैं उन्हें देख कर मुस्कुराया. वह मेरी ओर देखकर विनम्रता से मुस्कुराए और ‘हैलो’ कहा. हमारी बातचीत शुरू हुई और मैंने सिनेमा और फिल्मों के विषय को उठाया और पूछा, ‘क्या आप फिल्में देखते हैं?’ उन्होंने जवाब दिया, ‘ओह, बहुत कम. मैंने कई साल पहले एक फिल्म देखी थी.’

मैंने उल्लेख किया कि मैंने फिल्म उद्योग में काम किया है. उन्होंने जवाब दिया.. “ओह, यह अच्छा है. आप क्या करते हैं?”, मैंने जवाब दिया, ‘मैं एक अभिनेता हूं’, उन्होने सिर हिलाया और कहा, ‘ओह, यह अद्भुत है!’ तो यह बात हैं. जब हम उतरे, तो मैंने हाथ मिलाते हुए कहा, “आपके साथ यात्रा करना अच्छा था.

मेरा नाम अमिताभ बच्चन है

अभिनेता ने आगे कहा, वैसे मेरा नाम अमिताभ बच्चन है!” वह हाथ मिलाते हुए मुस्कुराए और कहा “थैंक्यू, आपसे मिलकर अच्छा लगा. मैं जेआरडी टाटा (टाटा का चेयरमैन) हूं!” इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा था कि मैंने उस दिन सीखा कि आप चाहे कितने भी बड़े हो. हमेशा आप से ‘कोई बड़ा’ होता है. नम्र बनो, इसमें कुछ भी खर्च नहीं है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये घटना 1978 की बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago