देश

‘श्याम वर्ण, माथे पर टीका, स्वर्ण मुकुट…’ भगवान श्रीराम की ये मनमोहक तस्वीरें देखी क्या?

PM Modi in Ram Mandir Live Update Photos: अयोध्या समेत पूरे देश में आज जश्न, उत्साह और उल्लास का माहौल है और हो भी क्यों न जब करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्रीराम 495 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने घर में लौट आए हैं. पीएम मोदी ने विधि विधान के साथ पूजा शुरू की. गर्भगृह में अपने आसन पर विराजे बालस्वरूप भगवान राम को देखकर पूरे देशवासी मोहित हो गए. 7 हजार से ज्यादा मेहमानों को इस आयोजन के लिए निमंत्रण दिया गया. फिलहाल पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गर्भगृह में मौजूद हैं और अनुष्ठान से जुड़ी अन्य क्रियायों में व्यस्त हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है.

मंदिर के गर्भगृह में बाल स्वरूप भगवान राम की मनोहारी तस्वीर देखते ही बनती है. तस्वीर देख हर भारतवासी भक्ति के भाव में डूब गया है. श्याम वर्ण, माथे पर टीका और स्वर्ण मुकुट. इसके साथ ही भगवान राम पीले कपड़ों में दिखे. उनके माथे पर टीका लगाया गया है. पूजा खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने भगवान राम के चरणों में शीष झुकाया. शहनाई की मधुर ध्वनि के साथ बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

पूजा के दौरान पीएम मोदी के बायीं ओर संघ प्रमुख मोहन भागवत और दूसरी ओर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ थे. बहुत ही कम अवसर आता है जब पीएम मोदी और मोहन भागवत मंच शेयर करते हो. संघ और भाजपा शुरुआत से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago