Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नाम के जयकारों से गूंज उठी अयोध्या की गालियां, खत्म हुआ कलियुग में प्रभु श्रीराम का टेंटवास, भक्तों की आंखों से छलके आंसू

राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ.

राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' की ऐतिहासिक घड़ी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आज सदियों का इंतजार खत्म हुआ है. वहीं ऐसा होते ही अयोध्या से लेकर देश के तमाम हिस्सों में राम भजनों की धुन पर लोग झूम उठे तो कहीं लोगों की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़ें.  नाचते-गाते उत्साहित भीड़ को राम नगरी के हर हिस्से में देखा जा सकता है क्योंकि आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम आयोध्या में वापस आए हैं.

पीएम मोदी और योगी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा समारोह

राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ. इसे लेकर सुबह से ही मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा नजर आए. वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में मधुर संगीत बज रहा था.

शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे हुई. अयोध्या में आज होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है. यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में संपन्न हुआ.

केवल 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त

प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त मात्र 84 सेकंड का है.

मुख्य यजमान पीएम मोदी 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या को भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सजाया गया है, जबकि देश भर के शहरों को रोशनी, भगवान राम के विशाल कटआउट और भगवान राम से संबंधित धार्मिक नारों वाले पोस्टरों से सजाया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर चौक पर डायल 112 निगरानी केंद्र स्थापित करके शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल मंदिर कार्यक्रम के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या और उसके आसपास 13 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital