प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO की आज एक बार फिर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “जब बात अंतरिक्ष की आए, तो भारत पर दांव लगाएं!”
बता दें कि प्रधानमंत्री ने पिछले दस सालों में भारत के स्पेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कामयाबियों को देखते हुए यह पोस्ट किया.
ISRO ने पहली बार 10 अगस्त 1979 को सैटेलाइट लॉन्च किया था. तब सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-3 E10) रॉकेट के जरिए रोहिणी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया था. हालांकि, भारत ने अपनी पहली सैटेलाइट (आर्यभट्ट) 19 अप्रैल, 1975 में ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन यह सोवियत संघ (अब रूस) की मदद से संभव हो पाया था.
भारत ने वर्ष 2014 से पहले तक 35 सालों के अंतराल में कुल 106 सैटेलाइट्स लॉन्च किये थे. पिछले 10 सालों में 457 सैटेलाइट्स लॉन्च किये गए जो भारतीय स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर की असाधारण छमता को दर्शाता है.
2014 के बाद बना ये नया कीर्तिमान
अगर विदेशी सैटेलाइट्स की बात की जाए तो 2014 से पहले तक भारत ने केवल 35 विदेशी सैटेलाइट्स लॉन्च किये थे, जिसकी संख्या अब बढ़कर पिछले 10 सालों में 398 तक हो गई है.
1979 से 2014 के बीच 35 सालों के अंतराल में भारत का प्रति वर्ष सैटेलाइट लांच दर 1.2 था, लेकिन 2014 के बाद से इसमें काफी सुधार देखा गया. पिछले 10 सालों में भारत 5.2 सैटेलाइट्स प्रति वर्ष की दर से प्रगति कर रहा है.
यह भी पढ़िए: ISRO के सैटेलाइट ने लीं शानदार तस्वीरें, देखिए अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा संगम
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…