Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जब बात अंतरिक्ष की आए तो भारत पर दांव लगाएं! PM मोदी ने की ISRO की तारीफ, 2014 से अब तक लॉन्च हुए इतने सैटेलाइट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO की तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर प्रतिक्रिया दी है.

PM Narendra Modi on ISRO
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO की आज एक बार फिर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “जब बात अंतरिक्ष की आए, तो भारत पर दांव लगाएं!”

बता दें कि प्रधानमंत्री ने पिछले दस सालों में भारत के स्पेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कामयाबियों को देखते हुए यह पोस्ट किया.

1979 में हुई थी पहली लॉन्चिंग

ISRO ने पहली बार 10 अगस्त 1979 को सैटेलाइट लॉन्च किया था. तब सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-3 E10) रॉकेट के जरिए रोहिणी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया था. हालांकि, भारत ने अपनी पहली सैटेलाइट (आर्यभट्ट) 19 अप्रैल, 1975 में ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन यह सोवियत संघ (अब रूस) की मदद से संभव हो पाया था.

पिछले 10 वर्षों की सफलताएं

भारत ने वर्ष 2014 से पहले तक 35 सालों के अंतराल में कुल 106 सैटेलाइट्स लॉन्च किये थे. पिछले 10 सालों में 457 सैटेलाइट्स लॉन्च किये गए जो भारतीय स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर की असाधारण छमता को दर्शाता है.

2014 के बाद बना ये नया कीर्तिमान

अगर विदेशी सैटेलाइट्स की बात की जाए तो 2014 से पहले तक भारत ने केवल 35 विदेशी सैटेलाइट्स लॉन्च किये थे, जिसकी संख्या अब बढ़कर पिछले 10 सालों में 398 तक हो गई है.

सैटेलाइट लांच रेट में आया सुधार

1979 से 2014 के बीच 35 सालों के अंतराल में भारत का प्रति वर्ष सैटेलाइट लांच दर 1.2 था, लेकिन 2014 के बाद से इसमें काफी सुधार देखा गया. पिछले 10 सालों में भारत 5.2 सैटेलाइट्स प्रति वर्ष की दर से प्रगति कर रहा है.

यह भी पढ़िए: ISRO के सैटेलाइट ने लीं शानदार तस्वीरें, देखिए अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा संगम

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest