आस्था

कलयुग के अंतिम चरण में भगवान यहां लेंगे कल्कि अवतार, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रेखांकित किया श्री कल्कि धाम का आध्यात्मिक महत्व

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद कृष्णम संभल में तैयार हो रहे श्री कल्कि धाम के महत्व एवं उसकी स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. एक इंटरव्‍यू में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि यह धाम आध्यात्मिक जागरूकता और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है.

आचार्य प्रमोद ने कहा कि श्री कल्कि धाम लोगों को नैतिकता, शांति और एकता का संदेश देता है. इस दौरान उन्होंने भक्तों से आध्यात्मिक जीवन अपनाने की अपील की. यह साक्षात्कार संभल, उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां आचार्य प्रमोद ने धाम की योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा की.

सोशल मीडिया पर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने दर्शकों को श्री कल्कि धाम की गतिविधियों और इसके आध्यात्मिक महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया.

यह खबरें भी पढिए: “अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय क्षण”, संत-महात्‍माओं से मुलाकात में आल्हादित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की सराहना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा पत्र, मिला भावपूर्ण जवाब

Kalki Dham Sambhal: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने बताई कल्कि धाम की महत्ता, संभल आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी CM विजय सिन्हा, कवि मनोज मुंतशिर समेत ये शख्सियतें

इसी साल की शुरूआत में कल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 108 कुण्डीय यज्ञ का अनुष्ठान कराया था.

संभल में श्री कल्कि धाम की स्थापना


उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैयार हो रहा कल्कि धाम, भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि को समर्पित एक आध्यात्मिक केंद्र है. यह धाम आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. यहां नियमित रूप से भव्य पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं. यह धाम श्रद्धालुओं को मानसिक और आत्मिक शांति की अनुभूति कराता है, साथ ही हिंदू धर्म के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का कार्य करता है.

यह भी पढ़िए: ‘भगवान का आगमन होना है…’, श्री कल्कि धाम निर्माण कार्य पर कुमार विश्‍वास ने ऐसे की आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रशंसा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

17 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

18 minutes ago