आस्था

Panchak: शुरू होने वाला है ‘अग्नि पंचक’, चाहकर भी ना करें ये काम; हो सकता है हद से बुरा!

Agni Panchak: हिंदू धर्म में प्रत्येक कार्य शुभ और अच्छा मुहूर्त को ध्यान में रखकर किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अशुभ समय में किए गए कार्य का परिणाम शुभ नहीं मिलता. यही वजह है कि पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. दिन के हिसाब से पंचक का खास महत्व है. सोमवार और बुधवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहा जाता है. रविवार से शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहा जाता है. इसके अलावा गुरुवार और मंगलवार से शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक के नाम से जाना जाता है. जबकि, शुक्रवार से शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक और शनिवार से शुरू होने वाले पंचक मृत्यु पंचक कहते हैं. पंचांग के अनुसार, 2 मई से अग्नि पंचक शुरू होने जा रहा है.

अग्नि पंचक कब से कब तक है?

दृक पंचांग के अनुसार, 2 मई (गुरुवार) को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से अग्नि पंचक शुरू होने वाला है. जबकि यह अग्नि पंचक 6 मई को शाम 5 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगा.

अग्नि पंचक के दौरान 5 दिन क्या ना करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार से शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहा जाता है. अग्नि पंचक के दौरान आग का भय रहता है. इसलिए, इस पंचक के दौरान किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य और मशीनरी इत्यादि कार्यों को करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे नुकसान की संभवना रहती है.

अग्नि पंचक के दौरान क्या कर सकते हैं?

अग्नि पंचक दौरान शास्त्रीय नियम के मुताबिक, कुछ कार्य किए जा सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अग्नि पंचक के दौरान कोर्ट-कचहरी, और वाद-विवाद इत्यादि के फैसले या अपना हक पाने वाले काम किए जा सकते हैं. इसके लिए मनाही नहीं है.

पंचक का नक्षत्र से क्या है कनेक्शन?

पंचक का नक्षत्रों से भी खास कनेक्शन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र में आग लगने का भय बना रहता है. जबकि, शतभिषा नक्षत्र में कलह की संभवना बढ़ जाती है. इसके अलावा पूर्वा भाद्रपद में जहां बीमारी का खतरा रहता है, वहीं, उत्तरा भाद्रपद में आर्थिक नुकसान (दंड लगना) की प्रबल संभावना रहती है. इतना ही नहीं, रेवती नक्षत्र में धन-हानि हो सकती है.

यह भी पढ़ें: शुक्र देव अस्त होकर अचानक पलटेंगे इन राशियों की तकदीर, 2 दिन बाद शुरू हो जाएगी धन-दौलत में तरक्की!

Dipesh Thakur

Recent Posts

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस, 8 लोगों की हो गई मौत

Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…

41 minutes ago

गोपाष्टमी आज, जानें पूजा का समय और पंचांग, दोपहर में शुरू होगा पंचक

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…

52 minutes ago

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

11 hours ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

11 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

11 hours ago