फोटो-सोशल मीडिया
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सक्रिय रेत माफियाओं का आतंक इस कदर हावी है कि उनको पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है. पहले पटवारी की हत्या और अब एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस सनसनीखेज वारदात मे रेत माफियाओं ने ब्योहारी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद बागरी को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है. घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुईं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बीती रात एएसआई बागरी दो अन्य पुलिसकर्मी के साथ एक फरार वारंटी को दबोचने के लिए गए थे. इसी दौरान मार्ग में उनको ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर नजर आया. इस पर बागरी अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक नहीं रुका और ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी ताकि भाग सके. इसी दौरान उसने एएसआई के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया. तो वहीं बागरी के साथी पुलिसकर्मियों एएसआई गया प्रसाद कनौजिया और आरक्षक संजय ने इस घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस कप्तान और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे लेकिन उससे पहले ही एएसआई महेंद्र की मौत हो चुकी थी.
इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और वारदात के कुछ ही घंटे बाद फरार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की जांच में जुट गई है. दो दिन पहले ही रेत माफियाओं ने इसी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम पर भी हमला बोला था और फिर रेत से भरे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए थे. गौरतलब है कि हाल ही में इसी क्षेत्र में ही रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए पटवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. तब भी बेखौफ रेत माफियाओं ने पटवारी को मौत के घाट उतार दिया था.
पुलिकर्मी की मौत के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है. एएसआई मूल रूप से मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे. मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी और उनकी तीन बेटियां हैं. सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 14 साल.
-भारत एक्सप्रेस
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…