आस्था

अमरनाथ यात्रा कब से हो रही है शुरू, यहां जानें तारीख समेत जरूरी जानकारी

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. इस साल के लिए अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि 2024 में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा. खास बात यह है कि इस बार अमरनाथ यात्रा सिर्फ 45 दिनों की होगी, जबकि इससे पहले यह यात्रा दो महीने की होती थी. माना जा रहा है कि इस साल अमरनाथ यात्रा की समय अवधि इसलिए कम की गई है क्योंकि देश में आम चुनाव है. अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है. ऐसे में अमरनाथ यात्रा को लेकर पूरी जानकारी जानिए.

अमरनाथ यात्रा का रूट

अमरनाथ यात्रा हर साल दो प्रमुख रास्तों से की जाती है. पहला रास्ता पहलगाम और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से होते हुए अमरनाथ तक जाती है. जो श्रद्धालु अमरनाथ जाते हैं उन्हें यह यात्रा पैदल ही करनी होती है. पहलगाम रूट से अमरनाथ की दूरी 28 किलोमीटर है. जो भाक्तो के लिए थोड़ा आसान और सुविधाजनक है. वहीं, बालटाल से अमरनाथ की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है लेकिन यह रास्ता पहलगाम की तुलना में थोड़ा कठिन है.

बाबा बर्फानी शिवलिंग की क्या है खासियत

बाबा बर्फानी शिवलिंग की सबसे बड़ी खासियत है कि यह खुद से बनता है. समुद्र तल से 3800 मीटर की उंचाई पर स्थित यह तीर्थक्षेत्र चंद्रमा के बढ़ने और घटने के साथ-साथ अपना आकार बदलता है. यह शिवलिंग ठोस बर्फ से बनता है. जबकि अमरनाथ गुफा में पहले से भी शिवलिंग मौजूद है. हर साल सर्दी के समय में शिवलिंग अपने स्वरूप में आ जाता है. जिसके दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं.

अमरत्व की कथा

शास्त्रों में अमरनाथ गुफा का धार्मिक महत्व भी बताया गया है. कहा जाता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती को इसी गुफा में अमरत्व के बारे में बताया था. उस दौरान गुफा में दो कबूतर भी मौजूद थे जो आज भी देखे जाते हैं. कहा जाता है कि कबूतर का जोड़ा कथा के दौरान मौजूद होने के कारण अमर हो गया. अमरनाथ गुफा श्रीनगर से 141 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. गुफा की लंबाई 19 मीटर जबकि चौड़ाई 16 मीटर है. वहीं अमरनाथ गुफा की ऊंचाई 11 मीटर है.

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 4 राशियों में मचाएगा हलचल, जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसकी खुलेगी किस्मत!

Dipesh Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

8 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

10 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

38 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

57 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago