आस्था

होली का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद खास, चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आएंगे अच्छे दिन

Holi Chandra Grahan 2024: इस बार होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को है. जबकि, होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वैसे तो होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है. ग्रहण के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलेगी. चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मन शांत रहेगा. जिससे दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर होंगे.

वृषभ राशि

होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण इस राशि के लिए भी शुभ माना जा रहा है. ग्रहण का शुभ प्रभाव प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा. स्वास्थ्य अच्छी रहेगी. साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान गजब का मुनाफा देखने को मिलेगा. नौरकीपेशा वालों को तरक्की के कई योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ है. सुख के साधन बढ़ेंगे. साथ ही चंद्र ग्रहण के बाद कार्यस्थल नौकरी में प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त होगा. बॉस कर्यों की सराहना करेंगे. पारिवारिक जीवन में संतान से जुड़ी समस्या दूर होगी. बिजनेस में खास आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी.

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों की जिंदगी में भी खास बदलाव आएगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें सफलता का शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में खास लाभ होगा और आने वाले समय में प्रमोशन का भी योग बनेगा.

मकर राशि

मकर राशि के लिए चंद्र ग्रहण लाभदायक है. इस चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से भवन और वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा. बिजनेस में धन लाभ के कई योग बनेंगे. जॉब में सकारात्मक परिणाम मिलेगा. रिश्तों को लेकर सावधान रहना होगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 4 राशियों में मचाएगा हलचल, जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसकी खुलेगी किस्मत!

यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद जाग जाएगी इन राशियों की सोई किस्मत, होगा ऐसा लाभ कि जीवनभर रहेगा याद

Dipesh Thakur

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

25 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago