भाई दूज पर राहु काल का साया.
Bhai Dooj 2024 Rahu Kaal Tilak Time Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जाएगा. इस तिथि से यमराज और द्वितीया तिथि का संबंध होने के कारण इसको यम द्वितीया भी कहा जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती है.
मान्यता है कि इस भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहन के यहां भोजन करना चाहिए. इस साल भाई दूज पर एक अशुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल भाई दूज पर राहु काल का अशुभ साया रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन राहु कब से कब तक रहेगा और तिलक लगाने के लिए शुभ समय क्या है.
पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज के दिन शाम 4 बजकर 12 मिनट से लेकर 5 बजकर 35 मिनट तक राहु काल का साया रहेगा. ऐसे में भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का रस्म राहुकाल से पहले ही कर लें या फिर राहु काल समाप्त होने के बाद करें.
यह भी पढ़ें: भाई दूज के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, जानें क्या करें और क्या नहीं
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. भाई को तिलक लगाने के लिए यह मुहूर्त उत्तम माना जा रहा है. इसके बाद राहु काल शुरू हो जाएगा.
भाई दूज के दिन सुबह उठकर स्नान करके सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अपनी बहने के घर जाएं. वहां जाकर अपनी बहन से शुभ मुहूर्त में अपने माथे पर सौभाग्य का तिलक लगाएं. इसके बाद अपनी बहन के हाथों का भोजन ग्रहण करें. इतना करने के बाद अपनी बहन को कुछ अच्छा उपहार दें.
यह भी पढ़ें: भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए मिलेगा 2 घंटे का समय, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…