आस्था

Bhai Dooj 2023: भाई-बहन का पावन त्योहार भाई दूज आज, जानें इस दिन से जुड़ी परंपरा

Bhai Dooj 2023: आज भाई-बहन का पावन त्योहार भाई दूज मनाया जा रहा है. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा एक पावन त्योहार है. आज के दिन बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है. परंपरा के अनुसार आज के दिन भाई को उसकी बहन द्वारा विशेष तौर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है. इस अवसर पर बहन अपने भाई को टीका करते हुए ईश्वर से उसकी भलाई के लिए प्रार्थना करती है. वहीं भाई अपनी बहन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का वादा करता है.

भाई दूज पर शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 14 नंवबर को दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से शुरु हो चुकी है. वहीं कार्तिक मास की द्वितीया तिथि का समापन आज 15 नंवबर को 1 बजकर 47 मिनट पर होगा.

भाई दूज से जुड़ी परंपराएं

ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं. भाई दूज के पर्व की शुरुआत यमुना जी से हुई थी. कहा जाता है कि यम और यमुना भाई बहन हैं. दोनों सूर्य देव की संताने हैं. भाई दूज के दिन बहन के घर जाने और बहन से टीका कराने की परंपरा चली आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: जानें क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक ? किसी दिन चंदन तो किसी दिन भस्म लगाने की है मान्यता

इससे जुड़ी कथा के अनुसार यमुना बहन को भाई से हमेशा इस बात की शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी उससे मिलने नहीं आता है. एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले जाते है. ऐसे में अपनी बहन के घर पहुंचने पर यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलते रहना है. तभी से भाईदूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चली आ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

28 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago