विश्लेषण

सहाराश्री ने संवारी अनगिनत जिंदगियां

सहाराश्री एक अनूठे इंसान थे. इसी वर्ष 25 जुलाई 2023 को मुंबई के सहारा होटल में दोपहर में मैं सहाराश्री के कमरे में उनके आतिथ्य का लाभ ले रहा था. वे बीमार थे और पलंग पर लेटे थे. होटल के कमरे को अस्पताल जैसा स्वरूप दिया गया था. फिर भी सहाराश्री बड़े स्नेह से मिले और उनके सेवकों द्वारा मुझे तमाम पकवान परोसे गए. वे बोले आपके साथ भोजन करना ड्यू ( बाक़ी) रहा.

दो वर्ष पहले जब उन्होंने लखनऊ के सहारा सिटी में मुझे भोजन करवाया था तो मेरे शाकाहारी होने के अनुसार ही अनेक व्यंजन बनवाये थे. तब उन्होंने अपने घर में बना भारत मंदिर बड़े चाव से दिखाया था और अपने घर के कांफ्रेंस रूम में बैठ कर ब्रज सजाने के ‘द ब्रज फाउंडेशन’
( brajfoundation.org) के प्रयास पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन देखकर हमारी उपलब्धियों पर हर्ष व आश्चर्य व्यक्त किया था.

विवादों में घिरे रहने के बावजूद अपने जीवन में उन्होंने तमाम लोगों की जिदगी संवार दी. इसीलिए ‘भारत एक्सप्रेस’ टीवी चैनल के मालिक व वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय सहाराश्री को अपने पिता समान मानते हैं. पिछले दिनों अमिताभ बच्चन भी अपने पुराने दिनों को याद करके सहाराश्री का हाल पूछने उनके होटल गये थे. ऐसे तमाम लोगों को उनका जाना बहुत खलेगा. विनम्र श्रद्धांजलि!

-भारत एक्सप्रेस

विनीत नारायण, वरिष्ठ पत्रकार

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago