आस्था

चले आइए श्री राधा-कृष्ण के ब्रज में होली खेलने… 24 फरवरी से 5 मार्च तक होलिकोत्‍सव का आनंद लेंगे लाखों लोग

Braj Holi Festival: ब्रजभूमि में होली का खुमार हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. वसंत पंचमी से शुरू हुआ उत्सव जो अभी तक मंदिर परिसरों तक सीमित था, 24 फरवरी से गलियों-बाजारों में नजर आएगा. अभी तक मंदिरों में होली के रसिया व धमार गायन हो रहे थे, लेकिन मंगलवार से बसंती लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण शुरू हो जाएगा.

मंदिरों के अंदर बाहर तक अबीर का गुलाल उड़ेगा और जमकर रंग बरसेगा. वसंत पंचमी से अब तक रोज ठाकुरजी के कपोलों पर (गर्भग्रह में विराजमान विग्रह) गुलाल लगाया जा रहा था, लेकिन अब सभी मंदिरों में टेसू के फूलों को उबालकर गीला रंग तैयार हो रहा है, दूर-दराज से गुलाल के बोरे मंगाए जा रहे हैं.

25 फरवरी को वर्ल्ड फेमस लठमार होली

25 फरवरी को बरसाना में वर्ल्ड फेमस लठमार होली है, और उसके अगले दिन 26 को नंदगांव में लठमार होली होगी. 27 से मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर व श्री कृष्णजन्मभूमि समेत सभी मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी के कमर में गुलाल से भरा फेंटा बांध दिया जाएगा, जो इस बात का संकेत है कि अब होलिका दहन तक अनवरत रंग-गुलाल उड़ता रहेगा.

इस तरह से खेली जाती है ब्रजभूमि में होली

यह भी पढ़िए: होली खेलने के लिए सज के तैयार भगवान कृष्ण का नंदगांव, बरसाना के बाद फिर चलेगा लट्ठ और बरसेगा रंग

इस तरह से खेली जाती है ब्रजभूमि में होली

इस बार 4 दिन तक रहेगी गीली होली

सामान्‍य रूप से गीले रंगों की होली 5 दिन की होती है, लेकि इस बार 4 दिन की होगी. चार दिन की मस्ती के बाद सोमवार को 4 मार्च को होली का दिन रहेगा. 5 मार्च को होली के बाद फाल्गुन पूर्णिमा पर रंगोत्सव का समापन होगा.

यह भी पढ़िए: बरसाना में लट्ठमार होली, 400 साल पुरानी परंपरा को याद दिलाने इस दिन निकलेंगे राधा-कृष्ण

ब्रज: होलिकोत्‍सव 2026 के प्रमुख पड़ाव

  • 24 फरवरी: ब्रज में रंगोत्सव की शुरुआत- बरसाना की लड्डू होली से
  • 25 फरवरी: श्रीराधा के गांव बरसाना में लठमार होली
  • 26 फरवरी: नंदगांव और श्रीराधा के जन्‍मस्‍थान रावल में लठमार होली
  • 27 फरवरी: मथुरा शहर के मंदिरों में रंगों का उत्सव
  • 1 मार्च: गोकुल में छड़ीमार होली
  • 3 मार्च: मथुरा शहर में चतुर्वेदी समाज का डोला होगा
  • 4 मार्च:धुलेंडी (ब्रज में धूल और कीचड की होली)
  • 5 मार्च: दाऊजी का हुरंगा
  • 6 मार्च: बठैन का हुरंगा, रंगोत्सव का समापन

✨होलिकोत्सव की झलक✨


 

यह भी पढ़िए: Barsana Lathmar Holi: बरसाना की वो गली, जहां श्री राधा कृष्ण खेलें होली, हुरियारे खेले लट्ठमार होली

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago