आस्था

बुध ग्रह का अस्त होना 4 राशियों के लिए अशुभ, बिगड़ सकते हैं रिश्ते; रहें बेहद सतर्क

Budh Ast 2024 in Taurus Bad Effect: बुध ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, बुद्धि, तर्क और संचार कौशल का कारक माना गया है. बुध देव इस समय अस्त अवस्था में चले गए हैं. वृषभ राशि में बुध का अस्त होना कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. बुध देव 2 जून को वृषभ राशि में अस्त हो गए हैं और इस स्थिति में 26 जून तक रहने वाले हैं. बुध ग्रह जब तक अस्त अवस्था में रहेगा तब तक कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के अस्त होने से कुछ राशियों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर से दूरी बन सकती है. इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी में भी पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध का अस्त होना किन राशियों के लिए अशुभ और इस दौरान क्या करना सही रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के रिश्ते में अशांति रहने वाली है. लव पार्टनर से मनमुटाव और टकराव हो सकता है. इसके अलावा पार्टनर से बातचीत कम होगा. शादीशुदा लोगों को भी लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकता है. ऐसे में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त कर लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में शांति के लिए प्रतिदिन भोमाय नमः का जाप करना अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव इस राशि में अस्त हुए हैं. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध की यह स्थिति अच्छी नहीं मानी जा रही है. जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. शादीशुदा लोगों को संतान को लेकर चिंता हो सकती है. इसके साथ ही इस दौरान रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है. लव पार्टनर के साथ रिश्ता कमजोर हो सकता है. ऐसे में रोज ओम् नमः भगवते वासुदेवाय नमः का कम से कम 11 बार जाप करें.

तुला राशि

बुध के अस्त होने से इस राशि के लोगों पर उनका अहंकार हावी हो सकता है. जिसका नकारात्मक असर लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों को अहंकार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति कायम रखने के लिए आपसी सामंजस्य बना कर चलना होगा. साथ ही साथ ओम् दुर्गाय नमः इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करना होगा.

धनु राशि

इस राशि से संबंधित लोगों के लिए भी बुध ग्रह का अस्त होना अच्छा नहीं है. जब तब बुध देव अस्त रहेंग उस अवधि में लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. जो लोग लव लाइफ में हैं उन्हें भी लव पार्टनर से अनावश्यक विवाद हो सकता है. इसलिए इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा. रिश्ते में दोनों को अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्य और धन का कारक शुक्र ग्रह चाल बदलकर इन राशियों को बनाएगा धनवान! 3 दिन बाद होंगे अमीरों में शुमार

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में उदित हुए बृहस्पति देव, इन 5 राशियों को मिलेगी खूब तरक्की, होगा लाभ ही लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago