बुध अस्त 2024.
Budh Ast in Scorpio: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के अलावा उसके उदय और अस्त होने का भी विशेष महत्व है. जब कोई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करता है तो उसका असर राशिचक्र की सभी राशियों पर होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 30 नवंबर को वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं. इस दिन बुध देव रात 8 बजकर 19 मिनट पर अस्त हो जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ फलदायी नहीं माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब बुध ग्रह सूर्य के नजदीक होता है तो ऐसे में वह अस्त हो जाता है और उसकी शुभता नष्ट होती है. ऐसे में बुध ग्रह के अस्त होने से किन 5 राशियों को नुकसान हो सकता है, चलिए जानते हैं.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव इस राशि के 8वें भाव में अस्त होने जा रहे हैं. ऐसे में बुध अस्त के दौरान कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. आर्थिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें. इसके अलावा सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा.
बुध देव इस राशि के 7वें भाव में अस्त होने जा रहे हैं. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी बात का अहंकार ना पालें. इस दौरान पारिवारिक जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है. वाणी पर पूर्ण संयम रखना होगा.
बुध देव इस राशि के 5वें भाव में अस्त होने वाले हैं. ऐसे में धन अर्जित करने और व्यापार में लाभ कमाने में कमी आ सकती है. धन का बचत करने में असफल हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशियों का अभाव रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बिजनेस में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें.
बुध देव इस राशि के तीसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं. ऐसे में इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है. नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर किसी साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
बुध का अस्त होना मकर राशि के लिए शुभ नहीं कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बुध देव इस राशि के 11वें भाव में अस्त होंगे. इस दौरान जीवन में तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. करियर और रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. रिश्तों में खटास आ सकती है. कारोबार में आर्थिक नुकसान संभव है.
यह भी पढ़ें: मकर समेत इन 3 राशियों पर चल रही है साढ़ेसाती, जानें 2025 में शनि-गोचर से क्या होगा सभी राशियों पर असर
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…