बुध का राशि परिवर्तन.
Budh Rashi Parivartan 2024: ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों को जीवन पर खास असर पड़ता है. ग्रहों में राजकुमार बुध 1 फरवरी 2024 को राशि परिवर्तन करेगा. बुध ग्रह का यह गोचर मकर राशि में होगा. बुध का यह राशि परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, बुद्धि, और नॉलेज का कारक माना जाता है. बुध ग्रह जब मकर राशि में प्रवेश करेगा तो बुधादित्य योग बनेगा. वैसे तो बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा. लेकिन, कुछ राशियों को इससे खास लाभ मिलेगा. जानिए कि इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं.
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि से जुड़े लोगों के लिए खास माना जा रहा है. नए जॉब का ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी खुशहाल रहेगी.
नौकरीपेशा वालों को नया पद मिलेगा. साथ ही समाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी. बुध राशि परिवर्तन की अवधि में साथियों का साथ मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ रहेगा. जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा.
बुध के मकर राशि में आने से सिंह राशि से जुड़े लोगों की किस्मत खुल सकती है. व्यापार में खास आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
धनु राशि से जुड़े ऐसे लोग जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी का अवसर मिलेगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. बुध राशि के दौरान लेनदेन कर सकते हैं. नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: शनि देव कुंभ राशि में होंगे अस्त, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है नुकसान!
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहने. साथ ही बुधवार को लाइट ग्रीन कपड़े बुधवार को पहने.
कुंडली के बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार को व्रत रखने का विधान भी है. माना जाता है कि ऐसा करने के बुध देव की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना धारण किया जाता है. जानकरों के मुताबिक, पन्ना रत्न को सबसे छोटी उंगली में पहना जाता है. हालांकि ऐसा करने से पहले किसी ज्योतिष के जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…