आस्था

बुध ग्रह उदित अवस्था में आकर करेंगे इन 5 राशियों का भाग्योदय, भरेगी धन की तिजोरी!

Budh Uday June 2024: ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा वक्री, मार्गी और उदित-अस्त होना भी खास महत्व रखता है. जिसका प्रभाव राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव 5 जून को अस्त हुए थे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव गुरुवार, 27 जून को मिथुन राशि में उदित होंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ ग्रहों के उदित होने से राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. चूंकि बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है, ऐसे में इस राशि में बुध का उदित होना कुछ राशियों के लिए खास रहना वाला है. आइए जानते हैं कि बुध ग्रह का उदित होना किन राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद है.

वृषभ राशि

बुध का उदित अवस्था में आना वृषभ राशि के लिए खास है. बुध देव उदित अवस्था में आकर इस राशि से जुड़े लोगों की तरक्की में सहायक होंगे. प्रायः हर कार्य में सफलता मिलेगी. जॉब करने वालों को खास उन्नति देखने को मिलेगी. नई नौकरी की तलाश करने वालों को लाभकारी ऑफर मिल सकता है. बुध उदय की अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. रिश्तों में मिठास आएगी. अगर किसी प्रकार का आर्थिक कर्ज है तो उससे छुटकारा मिल सकता है.

मिथुन राशि

बुध का उदित अवस्था में आना मिथुन राशि के लिए अत्यंत खास है. चूंकि बुध देव इस राशि में ही उदित होने जा रहे हैं, ऐसे में सुख के साधनों में वृद्धि होगी. धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने में कामयाब होंगे. जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा. लव लाइफ में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि

बुध ग्रह के उदित होने से सिंह राशि से संबंध रखने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. बुध ग्रह का सकारात्मक प्रभाव बिजनेस और जॉब पर भी देखने को मिलेगा. इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. बिजनेस में आर्थिक प्रगति होगी. व्यापार में किए हुए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. पढ़ाई के उद्देश्य से विदेश से विदेश यात्रा का योग बनेगा. मनपसंद नौकरी मिल सकती है. धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. बुध उदय के दौरान किस्मत का साथ मिलेगा. बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक मुनाफा प्राप्त होगा. धन के निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का उदित अवस्था में आना लाभकारी साबित होगा. बिजनेस में साझेदार के साथ मिलकर जमकर धन कमाएंगे. इस दौरान धन लाभ के कई दूसरे योग भी बनेंगे. धन के बचत में कामयाबी मिल सकती है. लंबे समय से जो आर्थिक कार्य रुके हुए थे वे सफलतापूर्वक पूरे होंगे. रिश्तों में अच्छा ताममेल बना रहेगा. अचनाक धन लाभ का भी योग बनेगा.

यह भी पढ़ें: शनि देव सीधी चाल से इन 6 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मगर भूलकर भी ना करें ये काम

यह भी पढ़ें: गजकेसरी योग चमकाकर रख देगा इन 3 राशियों की तकदीर, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago