आस्था

बुध ग्रह की उल्टी चाल पलट देगी इन 6 राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

Budh Vakri 2024 Locky Zodiac Horoscope: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार बुध देव आज यानी 5 अगस्त को सिंह राशि में वक्री हो गए हैं. बुध देव इस स्थिति में 29 अगस्त तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव जब कभी भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. बुध के वक्री होने से पांच राशियों से संबंधित लोगों के करियर, व्यापार और नौकरी में खास तरक्की होगी. आइए जानते हैं बुध का यह वक्री गोचर किन पांच राशियों के लिए शुभ व लाभकारी साबित होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए बुध का वक्री गोचर अत्यंत शुभ और लाभकारी है. बुध वक्री की अवधि में नौकरी और व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. व्यापार करने वालों को इस दौरान निवेश से अच्छा धन लाभ होगा. नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन का योग है. अटका हुआ धन प्राप्त होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. जमीन से जुड़े किसी कार्य से अचानक धन लाभ होगा.

सिंह राशि

आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. बुध वक्री गोचर के दौरान स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. करियर और कारोबार में जबरदस्त उन्नति होगी. जॉब की तलाश में लगे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी. भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं. सुख के साधन बढ़ेंगे. दोस्तों का साथ मिलेगा.

तुला राशि

बुध वक्री गोचर के दौरान आपको हर कार्य में सफलता मिलेगा. इस दौरान सभी अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. धन-दौलत में वृद्धि होगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कारोबार में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण बना रहेगा. धन बचत करने में सफल होंगे. संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा. विवाहित जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा. मानसिक चिंता दूर होगी. जमीन या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है.

धनु राशि

बुध के वक्री गोचर से धन लाभ का नया अवसर प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा. आर्थिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. व्यापार में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण बना रहेगा. परिवार में बड़े भाई से धन लाभ हो सकता है. कोई बड़ी चिंता दूर होगी.

कुंभ राशि

बुध ग्रह के वक्री गोचर के दौरान दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताएंगे. अगर, लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन है तो वह खत्म होगा. शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मधुरता आएगी. नौकरी करने वालों को इस दौरान अच्छी तरक्की मिलेगी. कारोबार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. सुख के साधनों में विस्तार होगा.

मीन राशि

बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होना मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है. कारोबार में विस्तार के साथ-साथ में धन प्राप्त के कई प्रबल योग बनेंगे. ज्ञान में वृद्धि होगी. नौकरी करने वालों को इस दौरान अच्छा ऑफर मिलेगा. नई नौकरी या रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: मंगल का गोचर इन 4 राशियों के लिए बेहद मंगलकारी, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

56 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

57 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago