Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mars Transit: मंगल का गोचर इन 4 राशियों के लिए बेहद मंगलकारी, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

Mars Transit 2024: साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक मंगल ग्रह 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है. मंगल ग्रह का यह गोचर चार राशियों के लिए अत्यंत मंगलकारी साबित होगा.

mangal dev astrology

मंगल देव और राशिचक्र.

Mars Transit 2024 in Gemini: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. ये भूमि, साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक भी माने गए हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल देव इस वक्त वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और आने वाले 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल के इस राशि परिवर्तन के परिणामस्वरूप चार राशि वालों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. साथ ही साथ कारोबार और नौकरी में खास परिवर्तन नजर आएगा. आइए जानते हैं कि मंगल का यह गोचर किन चार राशियों के लिए मंगलकारी होने के साथ-साथ लाभकारी साबित होगा.

वृषभ राशि

मंगल के गोचर से वृषभ राशि से जुड़े लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलावा आएगा. मंगल ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. मंगल गोचर की अवधि में जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आय के कई नए साधन विकसित होंगे. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. धन लाभ के कई योग बनेंगे. कारोबार में जबरदस्त धन लाभ होगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. जमीन-जायदाद में वृद्धि होगी. जीवन में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे.

सिंह राशि

मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद मंगलकारी है. इस दौरान करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे. रोजगार में जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे. कुछ लोगों को अच्छे पैकेज से साथ नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. धन-दौलत में अपार वृद्धि होगी. पिता की संपत्ति विरासत में मिल सकती है. साहस और पराक्रम बना रहेगा. जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

मंगल गोचर की अवधि में जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा. कारोबार में जबरदस्त उन्नति होगी. पार्टनरशिप वाले व्यापार में जमकर मुनाफा प्राप्त करेंगे. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत होगा, जिसके परिणामस्वरूप नई चुनौतियों से निपटेंगे. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा विवाद खत्म होगा.

मकर राशि

मंगल के गोचर से मकर राशि से संबंधित लोगों जीवन में खूब तरक्की होगी. बिजनेस करने वाले मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिसमें उन्हें अच्छा खास धन लाभ होगा. मंगल-गोचर की अवधि में कोई बड़ा सपना साकार होगा. व्यापार में विस्तार होगा. अविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव आएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital