Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण, मंदिर समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर समति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि 31 दिसंबर तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. आज की बैठक में सारे निर्णय पूर्ण कर लिए जाएंगे.

ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. सर्किट हाउस में राम मंदिर के निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के प्रथम तल पर जो भी व्यवस्थाएं हैं उसको सुनिश्चित करना है. प्रथम तल पर इस तरह की रेलिंग लगाई जाए ताकि कोई बालक पहुंचता है तो उसके गिरने की संभावना न हो. वहां पर वर्टिकल बाड़ लगाया जाए या फिर जाली लगाई जाए इसका निर्णय होना है. राम मंदिर समति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि आज की बैठक में सारे निर्णय पूर्ण कर लिए जाएंगे.

शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हुआ

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि एक मात्र लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए. शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. शेषावतार मंदिर की नई ड्राइंग बनाई गई है, उसी के अनुसार शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है. शेषावतार लक्ष्मण जी के अवतार से जुड़े हुए हैं.

शेषावतार मंदिर की ऊंचाई श्रीराम में भगवान का जो पेडेस्टल है उसकी ऊंचाई के बराबर रखी जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि यह वास्तु की दृष्टि से भी उसे उचित माना जा रहा है. मूर्ति बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं. वह नवंबर तक पहुंच जाएगी, जो भी मूर्तियां बन रही हैं वह सफेद मार्बल की बन रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital