आस्था

Dev Uthani Ekadashi 2022: क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी, जानिए व्रत के नियम

हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का खास  महत्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाया जाता है. इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता हैं. देवउठनी एकादशी के दिन से ही चतुर्मास खत्म हो रहा हैं. और शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएगें शास्त्रों में कहा गया है कि , देवउठनी एकादशी के दिन ही सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा को खत्म कर उठते हैं और पुन: सृष्टि का कार्यभार चलाते हैं. इस दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का भी विवाह होता है. इस साल देव उठनी एकादशी 4 नवंबर 2022 यानि की आज मनाया जा रहा है.

ऐसा मान्यता है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. शास्त्रों की माने तो, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए.

तुलसी के पत्ते न तोड़े-देवउठनी एकादशी के दिन प्रभु शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह होता है. ऐसे कहा जाता है कि इस दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ने की मनाही होती है.
तामसिक चीजों का सेवन न करें– एकादशी के दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए. यदि आप व्रत नहीं रख रहे हैं तो इस दिन आपको साधारण भोजन ही  करना चाहिए. इस दिन मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करने की मनाही होती है.
चावल का सेवन न करें- एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से मनाही होती है. ऐसी मान्यता है कि चावल का सेवन करने से व्यक्ति अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि जन्म लेता है.
वाद-विवाद से बचें-एकादशी तिथि के दिन वाद-विवाद से भी हमें बचना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन लड़ाई-झगड़ा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

3 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

5 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

5 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

56 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

59 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

60 minutes ago