आस्था

इस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत, जानें डेट, शुभ-मुहूर्त और पूजा-विधि

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: इस वक्त भगवान विष्णु पाताल लोक में योगनिद्रा में हैं. जब भगवान विष्णु चार महीने बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन योगनिद्रा से जागेंगे. इस दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी को इसलिए विशेष माना जाता है क्योंकि इसके बाद से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन किस विधि से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, देव उठनी एकादशी का व्रत मंगलवार, 12 नवंबर को रखा जाएगा. जबकि, देवउठनी एकादशी व्रत का पारण बुधवार 13 नवंबर को सुबह 6 बजकर 45 मिनट के बाद किया जाएगा.

देवउठनी एकादशी 2024 पूजा-विधि

देवउठनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने के बाद उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में इस दिन सुबह उठकर नित्य कर्म से निवृत हो जाएं. इसके बाद पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. पूजन के दौरान भगवान विष्णु को पंचामृत, तुलसी के पत्ते अर्पित करें. पूजन के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें. साथ ही साथ भगवान को फल का भोग लगाएं. पूजन के अंत में भगवान विष्णु की आरती करें.

देवउठनी एकादशी का महत्व

वैसे तो हर महीने दो बार एकादशी पड़ती है, लेकिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु समेत धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार होगा खत्म, जानें नवंबर-दिसंबर में कब-कब बजेगी शहनाई

Dipesh Thakur

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

3 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

3 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

22 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

38 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

41 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago