आस्था

धनतेरस पर मंगलवार का संयोग, भूल से भी ना खरीदें ये सामान, नाराज हो सकते हैं हनुमान जी और कुबेर

Dhanteras 2024: धनतेरस इस साल मंगलवार, 29 अक्टूबर को है. वैसे तो धनतेरस धन के देवता कुबेर को समर्पित है, लेकिन मंगलवार का संयोग हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भी खास माना जा रहा है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी, आभूषण और पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से धन-दौलत में 13 गुना वृद्धि होती है. धनतेरस मंगलवार को है, ऐसे में इस दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ साबित हो सकता है.

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें

धनतेरस मंगलवार को है. ऐसे में इस दिन काले रंग का वस्त्र खरीदने से बचें. धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना मुसीबत का कारण बन सकता है. इस दिन लाल रंग का वस्त्र खरीदना शुभ माना गया है.

मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच या शीशे का सामना खरीदने से बचना चाहिए. मान्यता है कि मंगलवार को शीशे या कांच का सामान खरीदने से हनुमान जी रुष्ट हो जाते हैं. ऐसे में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राहु काल का साया, इस अशुभ समय में भूलकर भी ना करें खरीदारी; ये है शॉपिंग का मुहूर्त

चूंकि, धनतेरस मंगलवार को है. ऐसे में इस दिन महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. मान्यतानुसार, मंगलवार के दिन श्रृंगार की सामग्रियों को खरीदना अशुभ है.

धनतेरस पर मंगलवार का संयोग बना है. ऐसे में इस दिन दूध से बनी मिठाइयां जैसे- बर्फी, रबड़ी इत्यादि ना खरीदें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा से है और चंद्रमा और मंगल का आपस में शत्रुता का भाव रहता है. ऐसे में मंगलवार को चंद्रमा से जुड़ी चीजें खरीदने या दान करने से मंगल ग्रह का जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस की रात उत्तर दिशा में रख दें ये 1 चीज, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Dipesh Thakur

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago