प्रतीकात्मक फोटो
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को चुनाव आयोग से अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए जाने की मांग की. पार्टी की ओर एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में मुलाकात की. पार्टी की तरफ से दिए गए पत्र में कहा गया है कि राज्य में 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है. मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव घोषित नहीं हुआ है. चुनाव आयोग द्वारा बताया जा रहा है कि मिल्कीपुर के निर्वाचन से जुड़ी एक याचिका उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में लंबित है.
यह याचिका गोरखनाथ द्वारा दायर की गई थी. इसमें विजयी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद का शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित न होने और उसकी वैधता को चुनौती दी गई है. भाजपा की ओर से कहा गया है कि इस प्रकरण में उच्च न्यायालय ने कोई भी स्थगन आदेश या अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है. मिल्कीपुर सीट से 2022 में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद अब सांसद निर्वाचित हो चुके हैं और वह मिल्कीपुर सीट से त्यागपत्र भी दे चुके हैं. भाजपा ने कहा है कि उनके त्यागपत्र से रिक्त हुई सीट पर चुनाव होना नितांत आवश्यक है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इन तथ्यों का ध्यान रखते हुए मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर भी बाकी नौ सीटों के साथ उपचुनाव कराने की मांग की गई है.
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, संजय राय, रामप्रताप चौहान शामिल थे. उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है. इन सीटों 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…
CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…