आस्था

Ganesh ji: गणेश जी को खुश करने के लिए बुधवार को करें यह उपाय, पैसे की होगी बरसात

Ganesh ji: हिंदू धर्म में शादी-विवाह से से लेकर घर में होने वाले हर मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश जी को यह वरदान प्राप्त है कि किसी भी मांगलिक और पूजा पाठ से जुड़े कार्यों में सबसे पहले उन्हें पूजा जाएगा. बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है.

सभी तरह की बाधाओं को हरने वाले गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. मााना जाता है कि भगवान गणेश को हरा रंग बेहद ही प्रिय है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुंडली में अगर बुध ग्रह संबंधी कोई दोष हो तो बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा से विशेष लाभ मिलता है. वहीं कुछ उपाय ऐसे हैं जो कि बेहद ही फायदेमंद हो सकते हैं.

पंडित जितेंद्र कुमार तिवारी कहते हैं कि गणेश जी की पूजा से धन, संपत्ति, संतान सुख और पेशेवर जीवन में उन्नति के अलाावा सभी तरह के लाभ मिलते हैं. इनकी पूजा में कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए.

भगवान गणेश को चढ़ाएं दूर्वा

माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है. बुधवार के दिन प्रात: काल जल्दी उठते हुए स्नानादि करने के बाद पास के किसी मंदिर में जाकर गणेश जी के चरणों में दूर्वा की 11 या फिर 21 गांठ अर्पित करें. यह उपाय बेहद ही फलदायी है. ऐसी मान्यता है कि हरा रंग भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है, इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Kaal Sarp Dosh: कहीं आपकी कुंडली में कालसर्प दोष तो नहीं, होता है यह नुकसान, ऐसे करें निवारण

करें हरी मूंग का दान

बुधवार के दिन दान करने के मामले में माना जाता है कि इस दिन हरे रंग के सामान का दान करना चाहिए. खासतौर से हरी मूंग की दाल को चावल के साथ मिलाकर दान करना उत्तम माना जाता है. इससे बुध ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है.

बुधवार के दिन मूंग की दाल का इस्तेमाल भोजन में करना चाहिए. बुधवार के दिन अंकुरित हरी मूंग को पक्षियों को खिलाना चाहिए. इससे गणेश जी और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

बुध ग्रह के कमजोर होने पर माना जाता है कि आर्थिक रूप से कई तरह की समस्याएं आती हैं. घर में भगवान गणेश की स्थापना करने से भी लाभ होता है. उनकी नियमित पूजा से कुंडली में मौजूद बुध ग्रह से संबंधित दोष शांत हो जाते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago