होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ट्विटर (फोटो ट्विटर)
Twitter Blue Tick: एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनने के बाद से ही यह सोशल मीडिया साइट चर्चा में रहती है. एलन मस्क ने घोषणा की थी कि वह लेगेसी वेरिफाइड से ब्लू टिक हटा देंगे. अब यह सिलसिला शुरू हो गया है. गुरुवार रात कई मशहूर सेलिब्रिटी, राजनेताओं और उद्योगपतियों के अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे तमाम राजनेता शामिल हैं.
वहीं, अगर खिलाड़ियों और कलाकारों की बात की जाए तो इसमें क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता शाहरुख खान समेत कई विशिष्ट हस्तियों के नाम शामिल हैं. हालांकि लोगों ने इस बात पर भी गौर किया कि यूपी के सीएम योगी आदित्याथ के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है. वहीं प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव के ट्विटर अकाउंट पर अभी भी ब्लू टिक लगा हुआ है.
बता दें कि ट्विटर के नए नियमों के मुताबिक, अब उनका प्लेटफॉर्म सिर्फ उन लोगों को ही ब्लू टिक (Blue Tick) देगा जो ट्विटर के लिए भुगतान करेगा. कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बात की घोषणा बीते कई महीने पहले ही कर दी थी, उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन (Paid Subscriptions) नहीं लिया है. उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा था कि अगर ब्लू टिक (Blue TicK) चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा.
हालांकि ब्लू टिक हटाने को लेकर अभी तक किसी बड़े सेलेब्रेटी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन यूजर्स इस पर अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसको सही बता रहें हैं तो कुछ इस पर मीम बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि- “कोई इन गरीबों को आठ सौ रुपए दान कर दो”, तो वहीं दूसरे ने लिखा- “आज आर्टिकल 14 फील हो रहा है.. Right to equality”.
बता दें कि एलन मस्क ने घोषणा की थी कि वाले दिनों में उनकी कंपनी ब्लूटिक हटा देगी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह ब्लूटिक नहीं हटा सके थे, लेकिन बाद में अपने एक ट्वीट में मस्क ने कहा था, 20 अप्रैल से ट्विटर से लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट के सामने ब्लू चेक मार्क हट जाएंगे.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…