आस्था

October 2023 Festivals List: अक्टूबर में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी का पर्व, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की सूची

October 2023 Festivals List: इस साल 2023 में अक्टूबर माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने में जहां शारदीय नवरात्र और दशहरा पड़ रहा है वहीं महालय श्राद्ध (पितृ अमावस्या) और शरद पूर्णिमा भी पड़ रहा है. आइए देखते हैं इस महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तिथि.

6 अक्टूबर 2023- जीवित्पुत्रिका व्रत

अकटूबर माह की शुरुआत में जीवित्पुत्रिका व्रत पड़ रहा है. इसे जितिया, जिउतिया या ज्युतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है. हर साल यह व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. अपने बच्चों की दीर्घायु के माताएं इस व्रत को रखती हैं. यह व्रत निर्जला रखा जाता है, यानी की इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं बिना पानी ग्रहण किए व्रत रखती हैं.

10 अक्टूबर -2023 इंदिरा एकादशी

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है.

14 अक्टूबर -2023 महालय श्राद्ध (पितृ अमावस्या)

पितृ पक्ष में पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को पड़ रही है. इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है.

15 अक्टूबर -2023 शारदीय नवरात्र आरंभ

शारदीय नवरात्र का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से होती है, जो कि इस साल 15 अक्टूबर से हो रहा है, वहीं इसका समापन 23 अक्टूबर को होगा.

22 अक्टूबर -2023 दुर्गाष्टिमी

इस दिन दुर्गाष्टमी पड़ रही है. इस दिन महागौरी का पूजन किया जाता है.

23 अक्टूबर- 2023- महानवमी- नवरात्र का समापन

इस दिन महानवमी पड़ रही है. मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है.

24 अक्टूबर- 2023- विजयादशमी

इस दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. भगवान राम ने रावण का वध किया था. इसके अलावा मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर जैसे राक्षस का संहार किया था.

25 अक्टूबर 2023- पापांकुशा एकादशी

पापांकुशा एकादशी के दिन व्रत करने से माना जाता है कि अनेक अश्वमेघ और सूर्य यज्ञ करने के समान फल मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Aak ke Upay: बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं आक के फूल के ये उपाय, आर्थिक तंगी और बीमारी से मिल सकती है निजात

28 अक्टूबर- 2023- शरद पूर्णिमा व्रत

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन को कोजागिरी के नाम से भी जाना जाता है. शरद पूर्णिमा पर रात में चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाकर रखने मान्यता है.

Rohit Rai

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

28 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

48 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago