खेल

IND vs AUS 1st ODI: मोहाली में मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, झटके 5 विकेट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों पर रोका

India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (शुक्रवार) मोहाली में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया का ये फैसला सही साबित हुआ जब मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम 276 रनों पर सिमट गई. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा टारगेट सेट करने से रोक दिया. भारत को इस मैच को जीतने के लिए 277 रनों का लक्ष्य मिला है.

ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी और ओपनर मिच मार्श केवल 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उन्हें मोहम्मद शमी ने शुभमन गिल के हाथों स्लिप में कैच कराया. हालांकि, इसके बाद डेविड वार्नर (52) ने स्टीव स्मिथ (41) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया.

शमी ने किए 5 शिकार

रवींद्र जडेजा ने वार्नर को पवेलियन भेजकर ये साझेदारी तोड़ी तो शमी ने स्मिथ को चलता कर कंगारुओं को तीसरा झटका दे दिया. मार्नस लाबुशेन (39) को रवि अश्विन ने चलता किया, जबकि कैमरून ग्रीन (31) बनाकर रन आउट हो गए. वहीं जोश इंगलिश ने 45 और स्टॉयनिस 29 रनों की पारी खेली. जबकि आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को 276 रनों तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से शमी के 5 विकेटों के अलावा जसप्रीत बुमराह, जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट लिए.

भारतीय टीम ने किए हैं 5 बदलाव

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए पांच बदलाव किए हैं. टीम इंडिया में ऋतुराज, श्रेयस समेत 5 ख‍िलाड़‍ियों की वापसी हुई है. इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. जबकि, रोहित की गैरमौजूदगी में टीम की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Asian Games: चीन ने फिर चली चाल, अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों को नहीं दिया वीजा, भारत ने उठाया ये कदम

भारतीय टीम: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, सीन एबॉट

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago