देश

रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक्शन लें, वरना छोड़ दूंगा संसद की सदस्यता- BSP सांसद दानिश अली ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Ramesh Bidhuri: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहा है. इसके अलावा अब दानिश अली ने भी साफ कह दिया कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं भरे मन से सदन से छोड़ने पर विचार करूंगा. इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी को भटकार लगाते हुए भविष्य में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की चेतावनी दी थी. वहीं अब इस मामले बीजेपी सांसद के खिलाफ बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

खबरों के मुताबिक, दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं ने उनकी सदस्यता को रद्द करने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

अगर उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

वहीं बसपा सांसद दानिश अली ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने मेरे अलावा पूरी संसद का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक चुने हुए सांसद के खिलाफ सदन में ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया हो. बसपा सांसद ने आगे कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वो लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की सोच रहे हैं. जो कुछ भी सदन में हुआ वह रिकॉर्ड पर है. उन्होंने इस घटना के बाद आजभर सो नहीं पाएंगे.

15 दिनों में देना होगा जवाब

बीजेपी सासंद रमेश बिधूड़ी पर पार्टी ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस का 15 दिनों में जवाब देने को कहा है. वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेता इस मांग पर अड़ गए है कि उनकी सदस्यता जल्द रद्द की जाए. बता दें कि गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में रमेश बिधूड़ी किसी मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे इसी दानिश अली ने उन्हें में बीच में टोका तो बीजेपी सांसद ने उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. बीजेपी के सांसद ने जिन शब्दों इस्तेमाल किया उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

रमेश बिधूड़ी पर नहीं हुई कार्रवाई तो लोकसभा की सदस्या त्यागने पर करूंगा विचारप

 

मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ न्याय होगा और स्पीकर साहब कार्रवाई करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं भरे मन से इस सदन को छोड़ने पर विचार करूंगा: बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली

Rahul Singh

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

7 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

9 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

18 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

24 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

26 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

26 minutes ago