आस्था

गुरु ग्रह के कुबेर योग से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, 1 साल तक मिलेगा हर सुख का आनंद

Guru Gochar 2024 Kuber Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों के मिलने से कई बार अत्यंत दुर्लभ संयोग बनते हैं. ग्रह-नक्षत्रों के योग से कई बार राजयोग का भी निर्माण होता है. राजयोग व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि दिलाता है. इतना ही नहीं राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है साथ ही हर प्रकाप की सुख-सुविधा प्राप्त होती है.

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार गुरु ग्रह कुबेर योग का निर्माण करने जा रहा है. कुबेर योग तब बनता है जब कुंडली के दूसरे और 11वें भाव का स्वामी अपनी या उच्च राशि में मौजूद हो. गुरु ग्रह से बनने वाले कुबेर योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा. भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. इसके अलावा हर क्षेत्र में मनोनकूल सफलता मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 तक गुरु ग्रह किन राशियों पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे.

मेष राशि

इस राशि के लिए कुबेर योग अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस योग के शुभ और मंगल प्रभाव से समाजिक कार्यों में खूब मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार करने वालों को दैनिक आय में इजाफा होगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. धन का भंडार भरा रहेगा. भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. जीवन खुशहाल रहेगा.

कर्क राशि

कुबेर योग कर्क राशि वालों की किस्मत संवारने वाला साबित होगा. नौकरी और व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा. व्यापार के काम को लेकर विदेश यात्रा का योग बनेगा जो लाभकारी साबित होगा. कोई बड़ा सपना साकार होगा. लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर अकूत धन लाभ करा सकते हैं.

सिंह राशि

गुरु के उच्च राशि में होने के कुबेर योग बनेगा जो हर प्रकार से लाभकारी साबित होगा. गुरु ग्रह जब तक वृषभ राशि में मौजूद रहेगा तब तक धन-दौलत की कोई कमी नहीं होगी. तमाम कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में खूब तरक्की होगी. कुबेर योग के शुभ प्रभाव से कई स्रोतों से धन लाभ होगा. जीवन में सुख-सुविधा बढ़ेगी. मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य का सिंह राशि में गोचर, 30 दिन इन 4 राशियों लिए बेहद मंगलकारी; जॉब-बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago