गुरु वक्री गोचर 2024 (सांकेतिक तस्वीर).
Guru Vakri Gochar 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में गुरु के गोचर को विशेष महत्व दिया गया है. देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव जब कभी भी वक्री चाल चलते हैं तो वह स्थिति भी राशिचक्र की सभी राशियों के लिए खास मानी जाती है. शुभ ग्रह बृहस्पति की चाल बदलने से जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. दृक पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह 09 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री होने वाले हैं. वहीं, 4 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे. ऐसे में बृहस्पति देव वक्री अवस्था में 119 दिनों तक वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. गुरु का यह वक्री गोचर राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ फलदायी साबित होगी. आइए जानते हैं कि गुरु वक्री से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है.
इस राशि के लिए गुरु का वक्री होना अत्यंत शुभ माना जा रहा है. गुरु वक्री के 119 दिनों की अवधि में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक सुधार नजर आएगा. घर-परिवार में खुशियों का संचार होगा. धन का लाभ के कई अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की वक्री चाल कर्क राशि से संबंध रखने वालों के लिए विशेष फलदायी साबित होगी. गुरु-वक्री गोचर की अवधि में वे सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे. व्यापार करने वालों को जीवन में धन का आगमन होगा. इसके साथ ही इस दौरान कोई बड़ी कामना पूरी होगी. साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी. गुरु के वक्री गोचर की अवधि में अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी.
गरु की वक्री चाल से धनु राशि के जातकों को भी खास लाभ होगा. इस दौरान करियर में नए मुकाम हासिल करेंगे. कारोबार में गजब का आर्थिक लाभ होगा. व्यापार में धन के निवेश से दोगुना लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. इस दौरान अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल सकती है. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद और खुशहाल रहेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, 16 सितंबर से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…