आस्था

Hanuman Puja Vidhi: महिलाओं के लिए खास है हनुमान जी की पूजा, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल; जानें सही विधि

Hanuman Puja Vidhi: वैसे तो हनुमान जी की पूजा हर दिन की जा सकती है लेकिन मंगलवार का दिन इनकी पूजा के लिए बेहद खास माना गया है. कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है. इसके अलावा तमाम संकटों से भी छुटकारा मिल जाता है. कलयुग में हनुमान जी की उपासना से विशेष लाभ मिलता है. मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा केवल पुरुष ही करते हैं. इसकी वजह ये है कि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं. लेकिन, महिलाएं भी हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं मगर कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए हनुमान जी की पूजा-विधि क्या है और उन्हें किन बातों को याद रखना होगा.

महिलाओं के लिए हनुमान जी की पूजा-विधि

महिलाओं को हनुमान जी की पूजा के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है. हनुमान जी की पूजा-विधि के मुताबिक, जब कभी भी हनुमान जी की पूजा करें तो उन्हें छूएं नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं. इसके अलावा उनकी पूजा के दौरान उनके पैरों को भी नहीं छूना चाहिए. इस बारे में मान्यता है कि हनुमान जी महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं.

हनुमान जी की पूजा करते वक्त महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और शहद) चढ़ाना निषेध है. इसके अलावा पूजन के दौरान हाथ जोड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें चोला चढ़ाने से बचना चाहिए. महिलाएं हनुमान जी को जनेऊ (जज्ञोपवीत) चढ़ाने से भी बचें. इतना ही नहीं, हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाओं को सिंदूर चढ़ाने से भी बचना चाहिए. महिलाओं के लिए बजरंगबाण का पाठ शास्त्रों में निषेध माना गया है.

हनुमान जी की पूजा के लिए जरूरी सामान

हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर, पानी, धूप, दीपक या दीया, गंगाजल. एक स्टूल या लकड़ी का टेबल, अक्षत (लाल), लाल फूल, इत्र, लाल चंदन, लाल मीठे पकवान, बूंदी के लड्डू, लाल वस्त्र, रोली और मौली.

मंगलवार को ना करें ये गलती

हनुमान जी की पूजा में शुद्धता और पवित्रता जैसा नियमों का खास तौर पर पालन करना होता है. हनुमान की जी पूजा के दौरान मन को इधर-उधर ना भटकने दें. मंगलवार को अगर किसी मीठी वस्तु का दान करते हैं तो ऐसा करने से पहले खुद ना खाएं. हनुमान जी की पूजा कभी भी काले या सफेद कपड़े पहनकर ना करें. हनुमान जी की पूजा के दौरान लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना गया है. मंगलवार का व्रत रखने वालों को दिन में सिर्फ एक बार भोजन करना चाहिए. मंगलवार व्रत में सूर्यास्त के बाद भोजन करना अच्छा माना गया है.

यह भी पढ़ें: मंगलवार को ये काम करने से क्यों नाराज हो जाते हैं हनुमानजी?

Dipesh Thakur

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

12 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

56 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago