होली 2024 ग्रहण योग.
Holi 2024 Chandra Grahan: होली, फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. दरअसल दृक पंचांग के अनुसार, फारल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा. इसके अलावा इस बार पूर्णिमा के दिन (25 मार्च को) चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. वैसे चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है.
चंद्र ग्रहण के समय की बात की जाए तो यह 25 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट है.
फाल्गुन पूर्णिमा यानी 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण में भारत में नहीं दिखेगा. हालांकि, इस चंद्र ग्रहण को रूस (पूर्वी भाग में) , जापान, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, इंगलैंड, ऑस्ट्रलिया, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, नॉर्वे (दक्षिण), बेल्जियम, स्विटजरलैंड में देखा जा सकता है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का साया मीन राशि पर रहेगा. मीन राशि में चद्र ग्रहण के साथ-साथ सूर्य और राहु की भी युति रहेगी. ऐसे में ग्रहण योग का निर्माण होगा. ग्रहण योग तब बनता है जब सूर्य और राहु एक साथ होते हैं. ज्योतिष में ग्रहण योग को खतरनाक माना गया है.
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु से बनने वाले ग्रहण योग को बेहद खतरनाक माना गया है. ग्रहण योग का असर मीन राशि पड़ तो पड़ेगा ही साथ ही साथ कुछ अन्य राशियों से जुडे़ लोगों को भी सावधान रहना होगा. ग्रहण योग का असर मीन राशि के अलावा कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि पर भी पड़ेगा. ऐसे में इन राशयों के लोगों को भी ग्रहण योग से खास सतर्क रहना होगा.
ग्रहण योग का जीवन के कई पहलुओं पर नकारात्मक असर पड़ता है. ग्रहण योग के प्रभाव से मन में नाकारात्मक विचार उत्पन्न होते रहते हैं. नौकरी और व्यापार में असफताओं का सामना करना पड़ता है. आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर होता है.
यह भी पढ़ें: सूर्य, बुध और राहु आएंगे एकसाथ, इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य!
यह भी पढ़ें: शनि देव नक्षत्र परिवर्तन कर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा!
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…