आस्था

Jagannath Rath Yatra 2024: इस बार दो दिन की क्यों है जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें खास बातें

Jagannath Rath Yatra 2024: हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं. जहां अगले सात दिनों तक निवास करते हैं. इसके बाद आठवें दिन यानी आषाढ़ शुक्ल दशमी को पुनः रथ पर सवार होकर अपने स्थान (जगन्नाथ मंदिर) लौट आते हैं. इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा दो दिनों की है. आइए जानते हैं इस बार की रथ यात्रा से जुड़ी खास बातें.

इस साल की जगन्नाथ रथ यात्रा दो दिनों की क्यों

इस साल की जगन्नाथ रथ यात्रा दो दिनों तक चलेगी. इस संबंध में ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की दो तिथियां घट गई हैं. जिसकी वजह से रथ यात्रा से पहले होने वाली पूजा की परंपरा 7 जुलाई को शाम तक चलेगी. साथ ही शाम को 4 बजे के करीब रथ यात्रा शुरू होने की संभावना है. चूंकि, रथ यात्रा की तिथि में बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए इस बार सुबह के बजाय शाम को रथ यात्रा शुरू होगी. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले 1971 में भी ऐसा ही हुआ था.

पौराणिक परंपरा के अनुसार, सूर्यास्त के बार रथ नहीं चलाए जाते हैं इसलिए रथ को रास्ते में ही रोक दिया जाएगा. इसके बाद दूसरे दिन रथ यात्रा फिर से शुरू होगी. 8 जुलाई को सुबह रथ यात्रा शुरू होगी और इसी दिन गुंडिचा देवी मंदिर पहुंचेगी.

कब होगा भगवान जगन्नाथ का श्रृंगार

पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ में तिथियों में गड़बड़ी की वजह से पखवरा 15 दिनों के बजाए 13 दिनों का हो गया है. ऐसे में इस साल 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का श्रृंगार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ये हैं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़े 10 रोचक तथ्य

Dipesh Thakur

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago