खेल

India vs Zimbabwe 1st T20: जिम्बाब्वे के आगे फेल हुई भारतीय टीम… शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को मिली करारी शिकस्त

India vs Zimbabwe 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले मैच में मेजबान टीम ने भारत को 13 रनों से शिकस्त दे दी.  टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई.

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ये पहले मुकाबला था. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को मिली है. वहीं जिम्बाब्वे की जिम्मेदारी सिकंदर रजा के कंधों पर है.

इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अभिषेक शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग और सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम के लिए पहली बार चुना गए हैं. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को इस सीरीज में आराम दिया गया है.

दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड आंकड़े

भारत और जिम्बाब्वे की टीम टी20 में आठ बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें 6 बार भारत और दो मौकों पर जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है. वहीं दोनों देशों के बीच 66 एकदिवसीय मैच भी खेले गए हैं. जहां, टीम इंडिया ने 54 बार और जिम्बाब्वे ने 10 बार जीत दर्ज की है. वहीं दो मैच टाई रहे हैं. दोनों देश टेस्ट मैच में 11 बार भिड़ चुके हैं. इसमें भारत ने 7 और जिम्बाब्वे ने दो बार बाजी मारी है. दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

जिम्बाब्वे- तदिवनाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा.

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा (जुलाई 2024)

6 जुलाई- पहला टी20आई- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
7 जुलाई- दूसरा टी20आई- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
10 जुलाई- तीसरा टी20आई- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
13 जुलाई- चौथा टी20आई- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
14 जुलाई- पांचवां टी20आई- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में देखने लायक होंगी ये खास चीजें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago