मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को 12 जुलाई के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है. कोर्ट ने ईडी द्वारा विनोद चौहान के खिलाफ दायर पूरक आरोपपत्र पर भी संज्ञान लिया और 12 जुलाई को कोर्ट के समक्ष उनकी उपस्थिति के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. ईडी की ओर से दाखिल 8 वे आरोप पत्र में आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बताया है. ईडी ने कहा कि मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत है.
ईडी ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें अन्य आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल है. इसमें कई आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल है. वहीं केजरीवाल चुनाव अभियानों के लिए धन का उपयोग करने सहित कई आपराधिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे. इसमें वर्ष 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आप के अभियान के लिए इसका इस्तेमाल करना शामिल था.
बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी का आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…