महा शिवरात्रि 2024, शिवजी की प्रिय राशि.
Maha Shivratri 2024 Shiv Priya Rashi: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. ऐसे में आज महा शिवरात्रि मनाई जा रही है. शिवजी के भक्त व्रत रखकर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे. साथ ही दूध, दही, घी, शक्कर इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज भगवान शिव कुछ राशियों पर खास मेहरबान रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं.
महा शिवरात्रि पर आज मेष राशि से जुड़े लोगों को शिवजी की खास कृपा प्राप्त होने वाली है. भोलेनाथ की कृपा से जीवन आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. इसके अलावा नौकरी-व्यापार में तरक्की के भी राह आसान होंगे.
आज यानी महाशिवरात्रि का दिन वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत शुभ है. भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है. साथ ही शिवजी की उपासना से तमाम मुश्किलें दूर होने वाली हैं.
मकर राशि से जुड़े लोगों पर भी भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. शिवजी की कृपा के परिणामस्वरूप इस राशि के लोगों की मुरादें जल्द पूरी होती हैं. शुद्ध मन से शिवजी उपसना इनके लिए वरदान के समान साबित होता है.
कुंभ, शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा भी रहती है. ऐसे में इस कुंभ राशि वालों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अधिक जतन नहीं करना पड़ता. शिवजी और शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं. महा शिवरात्रि पर शिवजी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
इस राशि के लोग धार्मिक स्वभाव से ओतप्रोत रहते हैं. साथ इस राशि से जुड़े लोगों में दूसरों के प्रति करुणा और आत्मीयता का भाव रहता है. इसलिए मीन राशि से जुड़े लोगों पर भगवान की खास कृपा रहती है. महा शिवरात्रि पर आज इस राशि के लोगों को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. भोलेनाथ की कृपा के परिणामस्वरूप व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी.
यह भी पढ़ें: इन पूजन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाती है शिवजी की पूजा, भोलेनाथ कैसे होंगे खुश? जानिए
यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि पर बनने जा रहे हैं ये 4 दुर्लभ संयोग, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…