Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Maha Shivratri 2024: महा शिवरात्रि इन 5 राशियों के लिए वरदान! जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा

Maha Shivratri 2024 Shiv Priya Rashi: आज पूरे देश में महा शिवरात्रि मनाई जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज 5 राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा रहने वाली है.

Maha Shivratri 2024 Shiv Priya Rashi

महा शिवरात्रि 2024, शिवजी की प्रिय राशि.

Maha Shivratri 2024 Shiv Priya Rashi: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. ऐसे में आज महा शिवरात्रि मनाई जा रही है. शिवजी के भक्त व्रत रखकर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे. साथ ही दूध, दही, घी, शक्कर इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज भगवान शिव कुछ राशियों पर खास मेहरबान रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं.

मेष राशि

महा शिवरात्रि पर आज मेष राशि से जुड़े लोगों को शिवजी की खास कृपा प्राप्त होने वाली है. भोलेनाथ की कृपा से जीवन आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. इसके अलावा नौकरी-व्यापार में तरक्की के भी राह आसान होंगे.

वृश्चिक राशि

आज यानी महाशिवरात्रि का दिन वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत शुभ है. भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है. साथ ही शिवजी की उपासना से तमाम मुश्किलें दूर होने वाली हैं.

मकर राशि

मकर राशि से जुड़े लोगों पर भी भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. शिवजी की कृपा के परिणामस्वरूप इस राशि के लोगों की मुरादें जल्द पूरी होती हैं. शुद्ध मन से शिवजी उपसना इनके लिए वरदान के समान साबित होता है.

कुंभ राशि

कुंभ, शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा भी रहती है. ऐसे में इस कुंभ राशि वालों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अधिक जतन नहीं करना पड़ता. शिवजी और शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं. महा शिवरात्रि पर शिवजी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

मीन राशि

इस राशि के लोग धार्मिक स्वभाव से ओतप्रोत रहते हैं. साथ इस राशि से जुड़े लोगों में दूसरों के प्रति करुणा और आत्मीयता का भाव रहता है. इसलिए मीन राशि से जुड़े लोगों पर भगवान की खास कृपा रहती है. महा शिवरात्रि पर आज इस राशि के लोगों को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. भोलेनाथ की कृपा के परिणामस्वरूप व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: इन पूजन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाती है शिवजी की पूजा, भोलेनाथ कैसे होंगे खुश? जानिए

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि पर बनने जा रहे हैं ये 4 दुर्लभ संयोग, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism