मौनी अमावस्या (सांकेतिक तस्वीर)
Mauni Amavasya 2023: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन का विशेष महत्व हैं. माघ मास के कृष्ण पक्ष की इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है. माघ मास की इस अमावस्या के दिन स्नान और दान की विशेष मान्यता है. कई धार्मिक ग्रंथों में इस दिन के महत्व को बताते हुए काफी कुछ लिखा गया है. प्रयागराज में लाखों की संख्या में लोग मौनी अमावस्या के दिन देश के कोने-कोने से संगम स्नान के लिए आते हैं.
नाम के अनुरूप ही मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करते हुए व्रत रखने की मान्यता है. इस दिन किये गए धार्मिक कार्यों से मिलने वाला पुण्य, आम दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक होता है. वहीं कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.
माघ माह में मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है. इस साल मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी शनिवार के दिन सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी. वहीं इसका समापन 22 जनवरी रविवार को सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगा.
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का है महत्व
मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान से मिलने वाले पुण्य की मान्यता बहुत ज्यादा है. वहीं गंगा तट पर नहीं जा पाने पर घर पर ही नहाने वाले जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत के समान हो जाता है. वहीं मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है.
इसे भी पढ़ें: Woman Naga Sadhu: जानिए माघ मेले में दिखने वाली महिला नागा साधुओं की दुनिया से जुड़ी कुछ खास बातें
मौनी अमावस्या के दिन इन नियमों का करें पालन
चूंकि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का महत्व सबसे अधिक है, इसलिए स्नान से पहले संकल्प जरूर करें. इसके लिए जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करने के बाद ही स्नान करें. इस दिन स्नान के बाद साफ कपड़े पहने और जल में काले तिल को डालने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें.
इसके बाद सूर्य देव से संबंधित मंत्रों का जाप करें और फिर जरूरतमंदों को दान करें. मौनी अमावस्या के दिन आपको क्रोध करने से बचना होगा. वहीं इस दिन अपनी वाणी पर संयम रखें.
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…